Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पद्मश्री सिमोन उरांव के हालचाल जानने पहुंचीं डॉ. आशा लकड़ा, पेंशन और राशन बहाली के निर्देश
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    पद्मश्री सिमोन उरांव के हालचाल जानने पहुंचीं डॉ. आशा लकड़ा, पेंशन और राशन बहाली के निर्देश

    Nijam KhanBy Nijam KhanMarch 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पद्मश्री सिमोन उरांव के हालचाल जानने पहुंचीं डॉ. आशा लकड़ा, पेंशन और राशन बहाली के निर्देश

    रांची – जल संरक्षण के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाले पद्मश्री सिमोन उरांव इन दिनों अस्वस्थ हैं। उनकी तबीयत की जानकारी लेने सोमवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा उनके बेड़ो स्थित आवास पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से बातचीत कर यह जानकारी ली कि सिमोन उरांव की पेंशन और खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाला राशन पिछले दिनों से बंद कर दिया गया था।

    डॉ. लकड़ा ने प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द पेंशन और राशन जैसी सुविधाओं को पुनः बहाल किया जाए। अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि 5 मार्च तक सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।

    राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण

    बेड़ो प्रवास के दौरान डॉ. आशा लकड़ा ने बारीडीह स्थित राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने कई खामियां पाईं। उन्होंने बताया कि विद्यालय भवन जर्जर हालत में है, बच्चों के बैठने के लिए बेंच-डेस्क तक उपलब्ध नहीं हैं। छात्र उसी कमरे में पढ़ते और सोते हैं, जिससे उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

    विद्यालय के रसोईघर की हालत भी बेहद खराब मिली। रसोई में साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं थी, टीन शेड के नीचे कीचड़युक्त स्थान पर भोजन पकाया जा रहा था। बच्चों को मेन्यू के अनुसार पौष्टिक भोजन भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि यह स्थिति आदिवासी बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

    राज्य सरकार को पत्र लिखने की तैयारी

    निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रों से बंद कमरे में बातचीत की, जिसमें कई और खामियां सामने आईं। डॉ. लकड़ा ने स्पष्ट कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग आदिवासी समाज के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्यरत है। विद्यालय की अव्यवस्था को लेकर राज्य सरकार को पत्र लिखा जाएगा और जल्द से जल्द मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त कुमुद सहाय ने जिले के 02 निजी अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण
    Next Article पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार के बजट को बताया गंधहीन, रंगहीन और दिशाहीन

    Related Posts

    हर घर नल जल योजना के खराब पड़े जलमीनार के मरम्मत नही किये जाने पर कार्यपालक अभियंता पर भड़के : जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे

    May 14, 2025

    धूल गुर्दे से त्रस्त ग्रामीणों ने मिट्टी ढुलाई कार्य रोका, कंपनी के मनमानी पर कार्रवाई की मांग

    May 14, 2025

    छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में रेड अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ ओला गिरने की चेतावनी

    May 14, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर घर नल जल योजना के खराब पड़े जलमीनार के मरम्मत नही किये जाने पर कार्यपालक अभियंता पर भड़के : जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे

    धूल गुर्दे से त्रस्त ग्रामीणों ने मिट्टी ढुलाई कार्य रोका, कंपनी के मनमानी पर कार्रवाई की मांग

    छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में रेड अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ ओला गिरने की चेतावनी

    निजी विद्यालयों के प्रवेश कक्षा में आरक्षित सीट पर नामांकन संबंधी जानकारी

    रोहित और कोहली की जगह लेने के लिये भारत के पास कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी : एंडरसन

    खिलाड़ियों की उपलब्धता के लिये विदेशी बोर्ड पर दबाव बना रहा है बीसीसीआई

    छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ‘गोपनीय’ सैनिक ने की आत्महत्या

    पुणे और मुंबई में 10 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त तीन गिरफ्तार

    भारतीय मूल की अनीता आनंद कनाडा की विदेश मंत्री बनीं, सिद्धू को अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग मिला

    अंतरराष्ट्रीय सहयोग- क्षेत्रीय स्थिरता और आंतरिक सुशासन को दी जाए प्राथमिकता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.