Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मिथिला विकस मंच की ओर से किया गया सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन, कवि कोकिल विद्यापति को दी गई श्रद्धांजलि
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    मिथिला विकस मंच की ओर से किया गया सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन, कवि कोकिल विद्यापति को दी गई श्रद्धांजलि

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मिथिला विकस मंच की ओर से किया गया सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन, कवि कोकिल विद्यापति को दी गई श्रद्धांजलि
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गम्हरिया।
    मिथिला विकास मंच की ओर से महाशिवरात्रि के अवसर पर छोटा गम्हरिया स्थित दूर्गापूजा मैदान में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजनोत्सव सह विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में मिथिला समाज के लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर सर्वप्रथम उपस्थित महिला श्रद्धालूओं की ओर से देवघर से लाए गए मिट्टी व गंगाजल से सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया। तत्पश्चात् उन शिवलिंगों की मिथिला रीति-रिवाज से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मौजूद पंडित आचार्य पं0 बद्री नारायण झा, आमोद पाठक, दिलीप ठाकुर, नवल चौधरी, बुलन पाठक, गोविंद झा, ब्रह्मानंद झा आदि की ओर से मिथिला रीति रिवाज से देवाधिदेव महादेव की विधि विधान से पूजा अर्चना कराई गई। पूजन के पश्चात मंच के सदस्यों और उपस्थित मिथिलवासियों द्वारा कवि कोकिल विद्यापति की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष फूलकांत झा ने कहा कि देश के गौरवशाली इतिहास में विद्यापति सदैव अमर रहेंगे। उनकी जीवन गाथा संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस मौके पर पंडित प्रिया नाथ,रिंकू ठाकुर, प्रवीण चौधरी, विवेक झा, रामचंद्र झा, आरके मिश्रा, पीताम्बर ठाकुर, संजय चौधरी समेत मिथिला समाज के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाशिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक के लिए शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, देवगांव से निकली कलश यात्रा
    Next Article महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, हर-हर महादेव के नारे से गूंजे शिवालय

    Related Posts

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.