Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भांगड़ा-गिद्दा, स्टॉल, व्यंजन, झूला सहित कलाकारों की प्रस्तुति से सजेगा चार दिवसीय “बैसाखी सभ्याचार मेला”
    Breaking News जमशेदपुर

    भांगड़ा-गिद्दा, स्टॉल, व्यंजन, झूला सहित कलाकारों की प्रस्तुति से सजेगा चार दिवसीय “बैसाखी सभ्याचार मेला”

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भांगड़ा-गिद्दा, स्टॉल, व्यंजन, झूला सहित कलाकारों की प्रस्तुति से सजेगा चार दिवसीय “बैसाखी सभ्याचार मेला”

    12 से 15 अप्रैल साकची में आयोजन, समिति गठित कर तैयारियों में जुटा साकची गुरुद्वारा प्रबंधन
    पिछले वर्ष के आयोजन की आपार सफलता से प्रेरणा लेते हुए इस वर्ष भी आगामी 12 से 15 अप्रैल तक “बैसाखी सभ्याचार मेला” साकची गुरुद्वारा मैदान में गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के तत्वाधान में धूमधाम से मनाया जायेगा। चार दिवसीय आयोजन में भांगड़ा-गिद्दा की होगी धूम और स्टॉल, व्यंजन, झूला सहित कलाकारों की संगीतमयी प्रस्तुति से सजेगा मेला।

     

    आयोजन की सफलता को ध्यान में रखते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची (जीपीसीएस) की एक अहम बैठक प्रधान निशान की अध्य्क्षता गुरुद्वारा परिसर कार्यालय रखी गयी थी जिसमे यह निर्णय लिया गया कि आगामी 12 अप्रैल से 15 अप्रैल तक “बैसाखी सभ्याचार मेला” के तहत गुरुद्वारा मैदान में विभिन्न कार्य्रकम आयोजित किये जायेंगे।
    प्रधान निशान सिंह ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि यह बहु प्रतीक्षित आयोजन गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची द्वारा स्त्री सत्संग सभा, साकची, सिख नौजवान सभा और जमशेदपुर की समस्त संगत के सहयोग से किया जा रहा है।

     

    महासचिव परमजीत सिंह काले ने बताया कि चारो ही दिन मेला का आयोजन किया जायेगा जहाँ विभिन्न स्टाल का निर्माण भी किया जायेगा इसके अलावा सिख मार्शल आर्ट गतका और अन्य सांस्कृतिक और ऐतिहासिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। गुरुद्वारा के महासचिव (स्कूल) शमशेर सिंह सोनी और आयोजन समिति के अध्यक्ष सतिंदर सिंह रोमी ने बताया कि “बैसाखी सभ्याचार मेला” का उद्देश्य जमशेदपुर के सिखों विशेषकर बच्चों को सिख संस्कृति से रु ब रु कराना है।

     

    सुखविंदर सिंह निक्कू और सतनाम सिंह सिद्धू ने बैठक में कहा कि मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला और व्यंजन के भरपूर व्यवस्था रहेगी।
    इस अवसर पर प्रधान निशान सिंह ने इस आयोजन को लेकर समिति की घोषणा करते हुए सतिंदर सिंह रोमी को समिति का अध्यक्ष बनाया और उन्हें अधिकार दिया कि सफल आयोजन के मद्देनजर वे अपने साथ अन्य योग्य सदस्यों को जोड़ सकते हैं। “बैसाखी सभ्याचार मेला” के बारे में और स्टाल संबंधी अत्याधिक जानकारी के लिए सन्नी सिंह से 9835749214 पर संपर्क कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरॉयल एनफील्ड शोरूम के पास दर्दनाक सड़क हादसा,मौके पर एक की मौत
    Next Article सर्किट हाउस गोल चक्कर के समीप बोलेरो और होंडा सिटी कार के बीच जोरदार टक्कर

    Related Posts

    निखार सबलोक हत्याकांड में बिहार से एक शूटर गिरफ्तार!

    August 27, 2026

    साई कृष्णा हेवन सिटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: पांचवीं मंजिल से गिरने का मामला

    August 27, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निखार सबलोक हत्याकांड में बिहार से एक शूटर गिरफ्तार!

    साई कृष्णा हेवन सिटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: पांचवीं मंजिल से गिरने का मामला

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

    छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी

    जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा: उपायुक्त ने दिया समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

    साकची में जना स्मॉल फाइनेंस बैंक पर महिला को बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

    मानगो पुल के गड्ढे को शीघ्र भरवाने का निर्देश, सरयू राय ने जताई चिंता*

    एमएमडीआर संशोधन पर कांग्रेस का प्रदर्शन मुद्दाविहीन राजनीति: संजीव सिन्हा

    चढ़ावा चोरी और एमएमडीआर संशोधन के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान: सरयू राय ने झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर सेमिनार में की चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.