Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चुनाव के प्रबंधन के लिए निर्देश जारी करने बिहार आ रहे हैं प्रधानमंत्री: तेजस्वी
    Headlines पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    चुनाव के प्रबंधन के लिए निर्देश जारी करने बिहार आ रहे हैं प्रधानमंत्री: तेजस्वी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चुनाव के प्रबंधन के लिए निर्देश जारी करने बिहार आ रहे हैं प्रधानमंत्री: तेजस्वी

    पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस साल के अंत में होने वाले (बिहार) विधानसभा चुनाव के प्रभावी ‘‘प्रबंधन’’ के वास्ते ‘‘निर्देश’’ जारी करने के इरादे से बिहार आ रहे हैं।

    पूर्व उपमुख्यमंत्री यादव ने दावा किया कि उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद भविष्यवाणी की थी कि प्रधानमंत्री अब बिहार के लिए प्रमुख होंगे।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री राज्य की बेरोजगारी और गरीबी की समस्याओं के किसी भी समाधान के साथ यहां नहीं आ रहे हैं। बिहार 20 साल तक राजग शासन में रहने के बावजूद देश में सबसे पिछड़ा राज्य बना हुआ है।’’

    यादव ने कहा, ‘‘मैंने दिल्ली विधानसभा के परिणाम के बाद ही कहा था कि अब प्रधानमंत्री और उनके शीर्ष सहयोगियों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा क्योंकि यह एकमात्र राज्य है जहां इस वर्ष चुनाव होने हैं। मोदी चुनाव के मद्देनजर कुछ निर्देश जारी करने के लिए भागलपुर आ रहे हैं।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘सर्वविदित है कि चुनावी वर्ष में आगामी कुछ महीनों तक आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी को बिहार और बिहारियों की गजब चिंता सताएगी।’’

     

     

    इस बीच पटना में राजद कार्यालय के समीप एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें मोदी को उनके द्वारा किए गए ‘‘वादों’’ की याद दिलाया गया है जो कथित तौर पर अधूरा रह गए हैं।

    पोस्टर में लिखा है, ‘‘पूछती है जनता, क्या हुआ तेरा वादा, वो कसम वो इरादा।’’

    हालांकि केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री की इस यात्रा का संबंध विधानसभा चुनाव से होने के यादव के आरोप पर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने पिछले साल जमुई और दरभंगा का दौरा किया था जब कोई चुनाव नहीं थे। वह बिहार आते हैं क्योंकि वह राज्य के बारे में चिंतित है, जैसा कि हाल ही में प्रस्तुत केंद्रीय बजट से स्पष्ट है।’’

    उन्होंने कहा कि राज्य की दुर्दशा के लिए राजग पर दोषारोपण करने के बजाए राजद नेता को याद नहीं है कि उनकी पार्टी के शासनकाल में प्रदेश की आर्थिक स्थिति क्या थी ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Next Article समय पर सीपीआर देकर पीड़ित की बचाई जा सकती है जान : डॉक्टर पंकज सचान

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.