Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही बेहतर समाज का निर्माण संभव है:उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही बेहतर समाज का निर्माण संभव है:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही बेहतर समाज का निर्माण संभव है:उपायुक्त

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: कंबाइंड बिल्डिंग स्थित एसजीएसवाई सभागार में झारखंड शिक्षा परियोजना जामताड़ा के बैनर तले एकदिवसीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती कुमुद सहाय (भा.प्र.से.) के अध्यक्षता में किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती कुमुद सहाय(भा.प्र.से.), जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि सहित मुखिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

    *कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जामताड़ा की छात्राओं के द्वारा अतिथियों के लिए स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।*

    मुखिया सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा के सशक्तिकरण के लिए पंचायत को मजबूत होना होगा। लड़के और लड़कियों के शिक्षा मे भेदभाव की भावना को दूर करना होगा। जिला में बेहतर शिक्षा का माहौल बनाएं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही बेहतर समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने सभी मुखिया को उनके कर्तव्य बोध का एहसास करते हुए कहा कि मुखिया अपने कर्तव्य और अधिकार के बीच सामंजस्य स्थापित कर अपने पंचायत के विद्यालय को स्वच्छ सुदृढ़ बनाएं। मुखिया स्कूल छोड़ने वाले बच्चों के अभिभावकों से मिलकर उन्हें समझाएं । उपायुक्त ने मुखिया को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत और ग्राम के प्रधान मुखिया ही हैं। मुखिया पंचायत फंड से स्कूल में शौचालय एवं चहारदीवारी का निर्माण और पौधारोपण कराएं। प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में में जिस पंचायत का उत्कृष्ट परिणाम आया है, उसे जिला प्रशासन और समग्र शिक्षा अभियान के द्वारा मोमेंटो और शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया जा रहा है और आगे भी उन्हें उनके शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।

    जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि ने कहा कि बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करें। विद्यालय में एस एम सी की बैठक करने में शिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित करें। विद्यालय परिसर में पेड़ पौधे लगाएं।

    सम्मेलन के दौरान पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से शिक्षक श्री दुर्गेश कुमार दुबे द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी गई साथ ही कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक श्री विद्या सागर ने किया।

    मौके पर संबंधित मुखिया, जनप्रतिनिधि, कर्मी सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Next Article 21 से 28 फरवरी तक मयूराक्षी नदी तट पर होगा राजकीय जनजातीय हिजला मेला

    Related Posts

    चाईबासा में जाम से राहत की तैयारी, एक माह में शुरू होगा बस स्टैंड निर्माण, पेयजल और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

    April 30, 2026

    एक साल बाद भी सड़क निर्माण ठप, कुमीरमुडी ग्रामीणों का विरोध, हफ्ते भर में काम नहीं शुरू हुआ तो सड़क जाम की चेतावनी

    April 30, 2026

    मुसाबनी के यश अग्रवाल बने कॉमर्स के सेकेंड टॉपर, 85.4% अंक से बढ़ाया जादूगोड़ा का मान

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चाईबासा में जाम से राहत की तैयारी, एक माह में शुरू होगा बस स्टैंड निर्माण, पेयजल और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

    एक साल बाद भी सड़क निर्माण ठप, कुमीरमुडी ग्रामीणों का विरोध, हफ्ते भर में काम नहीं शुरू हुआ तो सड़क जाम की चेतावनी

    मुसाबनी के यश अग्रवाल बने कॉमर्स के सेकेंड टॉपर, 85.4% अंक से बढ़ाया जादूगोड़ा का मान

    समस्तीपुर में घूसखोर लिपिक गिरफ्तार, एक लाख रुपये रिश्वत लेते दबोचा गया

    कांग्रेस नेता फुलकांत झा ने किया भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल जीर्णोद्धार की मांग

    आईसीएसई और आईएससी परीक्षा में जेवियर स्कूल गम्हरिया के बच्चों का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

    विधायक सविता महतो ने 6 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से चार सड़कों की रखी आधारशिला

    हल्दीपोखर के अक्षत मोदी को आइसीएसइ बोर्ड की दशवीं के रिजल्ट में 94 प्रतिशत अंक मिले

    कुंडहित में संतुलित उर्वरक एवं केसीसी जागरूकता अभियान आयोजित

    मनरेगा एवं आवास योजनाओं की समीक्षा, लंबित योजनाएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.