Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » MP: मुख्यमंत्री ने चम्बल नदी में छोड़े घडिय़ाल, मुरैना में अटल प्रतिमा का अनावरण कर बोले अटल जी विपक्ष में बैठकर सत्तापक्ष का करते थे सम्मान
    Breaking News Headlines

    MP: मुख्यमंत्री ने चम्बल नदी में छोड़े घडिय़ाल, मुरैना में अटल प्रतिमा का अनावरण कर बोले अटल जी विपक्ष में बैठकर सत्तापक्ष का करते थे सम्मान

    News DeskBy News DeskFebruary 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुरैना. एमपी के सीएम मोहन यादव ने आज मुरैना में अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा का अनावरण किया. इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि अटल जी के व्यक्तित्व में पूरे लोकतंत्र का व्यक्तित्व समाया था. हमारे अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे थे कि इंदिरा जी के बल पर जब बांग्लादेश-पाकिस्तान से अलग हुआ था. तब विपक्ष में बैठे अटल जी ने उन्हें मां दुर्गा का स्वरूप बताया था. वह विपक्ष में बैठकर भी सत्ता पक्ष के मुखिया का सम्मान करते थे. उन्होने चम्बल नदी में दस घडिय़ाल छोड़े है.

     

     

    सीएम श्री यादव ने आगे कहा कि हमने सुभाष चंद्र बोस को नहीं देखाए भगत सिंह को नहीं देखा महात्मा गांधी को नहीं देखा. लेकिनए इस बात को गर्व से कह सकते हैं कि हमने उनका पूरा रूप तथा समाहित चरित्र के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी को देखा है. आज मैं अटलजी की प्रतिमा का अनावरण करने आया तो प्रतिमा को देखकर ऐसा लगा कि प्रतिमा पोखरण के परमाणु बम से जोड़कर बनाई है. यह इतनी अधिक ऊंची है कि मुरैना की नेशनल हाईवे से भी जो व्यक्ति गुजरेगा, वह देखकर कहेगा कि चंबल का शेर खड़ा है. सीएम मोहन यादव दोपहर करीब 12.45 बजे के लगभग पांचवी बटालियन स्थित हेलीपैड पर आए, यहां कृषि मंत्री एदल सिंह का कंसाना, मुरैना जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा सहित स्थानीय नेताओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद वे कार से सीधे मुरैना शहर के बैरियर चौराहे पर पहुंचे. यहां उन्होंने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया. उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे. सभी को संबोधित करने के बाद सीएम सीधे राजघाट पहुंचे, इस दौरान उन्होने चम्बल नदी में चम्बल नदी में छोड़ा. उन्होने चम्बल क्षेत्र में पर्यटन व पर्यावरण संरक्षण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए है.

    12 पंचायतों के विकास को दिए 20 करोड़ रुपए दिए-
    सीएम मोहन यादव ने मंच से नगर के शोवरन गार्डन से इमलिया रोड तक 12 करोड़ रुपए की लागत की दोनों तरफ की सड़क व नालियों के निर्माण कार्य को स्वीकृत किया. उन्होंने मुरैना की नगरीय सीमा से लगी 12 पंचायतों में विकास कार्यों के लिए 20 करोड़ रुपए की राशि को स्वीकृति दी. मुरैना की मुख्य एमएस रोड पर मौजूद बिजली के पोल व ट्रांसफॉर्मर की शिफ्टिंग के लिए 10 करोड़ रुपए की राशि को स्वीकृति दी. वहीं मुरैना की आसन नदी पर बोट क्लब बनाने के लिए भी स्वीकृति दी गई है. वहीं कृषि एदल सिंह कंसाना ने कहा कि 1999 में जब अटल जी की सरकार एक वोट से गिरी थी. तो कांग्रेस के लोग उनके ऊपर हंसते थे. अटल जी ने उसे समय कहा था कि आज तुम हंस रहे हो, एक समय पूरा है हिंदुस्तान तुम पर हंसेगा. आज वहीं हो रहा है, पूरा हिंदुस्तान कांग्रेस के ऊपर हंस रहा है.

    युग पुरुष थे अटल जी-
    मंच पर महापौर शारदा सोलंकी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी युग पुरुष थे. उन्होंने सभी को मार्गदर्शन दिया और एक आदर्श स्थापित किया. वहीं सांसद शिवमंगल सिंह चौहान ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई एक ऐसे नेता हुए जिनकी सभी ने सराहना की है.

    अटलजी के सपने को साकार कर रहे पीएम-
    इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पहले भिंड-मुरैना के बारे में लोग न जाने कैसी कैसी बातें करते थे. लेकिन विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने यहां पर बहुत विकास किया. यहां पर विकास के नए आयाम स्थापित किए. नदियों को जोडऩे का सपना अटल बिहारी वाजपेयी ने देखा था. लेकिन उसे साकार पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाकुंभ में भारी भीड़, संगम रेलवे स्टेशन के बाद प्रयागराज जंक्शन बंद करने का ऐलान, सुरक्षा बढ़ाई
    Next Article 48 घंटे में बना नोरा फतेही का सिज़लिंग स्नेक आउटफिट

    Related Posts

    भारत अपने समय का स्वयं बनेगा स्वामी, डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    October 31, 2026

    शीपार संधान’ (जड़ों की तलाश)– मिट्टी, मनुष्य और आत्म-साक्षात्कार का एक व्यंजनामय दस्तावेज

    October 31, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष: 31 अक्टूबर 2026 पर विशेषः

    October 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत अपने समय का स्वयं बनेगा स्वामी, डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    शीपार संधान’ (जड़ों की तलाश)– मिट्टी, मनुष्य और आत्म-साक्षात्कार का एक व्यंजनामय दस्तावेज

    राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष: 31 अक्टूबर 2026 पर विशेषः

    वर्ल्ड सिटीज डे – 31 अक्टूबर पर विशेष

    शिक्षक पात्रता परीक्षा पर जमशेदपुर में एक नवंबर को बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

    जनगणना 2027: 25 जनवरी से डिजिटल शुरुआत, जातिगत गणना भी

    रांची पुलिस की जवाबी फायरिंग में राहुल दुबे गिरोह का सदस्य घायल, 6 गिरफ्तार

    कोलाबीरा में पिकअप वैन ने कार में मारी टक्कर, एयरबैग ने बचाई जान*

    नहीं रही समाजसेवी चिन्मय नायक की बड़ी मां

    जेवियर स्कूल में ‘टेक्नोवा-2026’ में बच्चों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.