संत रविदास के 648 वीं जयंती पर भाजपा ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
संत रविदास ने सामाजिक सदभावना का सन्देश देश को दिया था: नीरज सिंह
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर मे रविदास जयंती के मौके पर मानगो हनुमान मंदिर मे जयंती समारोह जिला भाजपा के द्वारा मनाया गया, जहां मुख्य रूप से भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह उपस्थित रहे, संत रविदास के 648 वीं जयंती के मौके पर भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयंती समारोह मे पहुँचकर संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, इस दौरान भाजपा नेता नीरज सिंह ने बताया की जिस वक्त भारत देश मे समाज के बीच विकृतियाँ फ़ैल रही थी उस वक्त संत रविदास ने सामाजिक सदभावना का सन्देश देश को दिया था, उनके इस महान सोच और सन्देश के कारण देश मे विकृतियाँ पर रोक लगी, ऐसे महान संत के जयंती पर हम सभी एकत्र होकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहें हैँ साथ ही उनके बताये मार्ग पर चलने का प्रण ले रहें हैँ. कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा नीरज सिंह जटाशंकर पांडे सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार मैं संबोधित किया वहीं कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर संत रविदास को श्रद्धांजलि दी
इस अवसर पर शामिल अतिथियों ने कहा कि
संत रविदास जी ने हमें सिखाया कि ईश्वर की भक्ति और सेवा ही सच्चा धर्म है। उन्होंने लोगों को आडंबरों और रूढ़िवादी परंपराओं से दूर रहने की सलाह दी। उनका मानना था कि सच्ची भक्ति मन और आत्मा की शुद्धता में निहित है।
आज हम सभी को संत रविदास जी के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए। हमें जाति, धर्म, और लिंग के आधार पर होने वाले भेदभाव को खत्म करना चाहिए और एक ऐसे समाज का निर्माण करना चाहिए जहां हर व्यक्ति को समान अधिकार और सम्मान मिले।
संत शिरोमणि रविदास सेवा समिति के संरक्षक,श्री नीरज सिंह ,श्री अशोक कुमार ,श्री नित्यानंद सिंह के देख-रेख में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ,कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया,समारोह में मुख्य रूप से जमशेदपुर संसद प्रतिनिधि श्री संजीव कुमार,भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ,भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष श्री विनोद राय ,मानगो मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री सुशील पांडे ,त्र्यम्बकं महादेव मंदिर के अध्यक्ष रामश्रेय सिंह ,बिशनदेव दास ,जटाशंकर पांडे ,श्री नीलकमल शेखर जी, श्री सुनील सिंह ,अर्जुन शर्मा ,शिव प्रकाश शर्मा ,विजय तिवारी ,सुनील कुमार जी,मानगो के वरिष्ठ गण एवं संत रविदास जी के भक्तगण शामिल थे अंत में सभी अतिथियों ने भक्तों के साथ भोग ग्रहण किया ।