Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने, ट्रेनों में चाय कुल्हड़ में बेचने की लोकसभा में हुई मांग
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने, ट्रेनों में चाय कुल्हड़ में बेचने की लोकसभा में हुई मांग

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने, ट्रेनों में चाय कुल्हड़ में बेचने की लोकसभा में हुई मांग

    नयी दिल्ली:भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने, सोशल मीडिया, ‘ओटीटी’ मंचों पर अश्लील विषयवस्तु वाले कार्यक्रमों पर रोक लगाने और ट्रेनों में कुल्हड़ में चाय बेचे जाने जैसी मांगें सोमवार को लोकसभा में उठाई गईं।

    सदन में शून्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश के सलेमपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) सदस्य रमाशंकर राजभर ने कहा कि भोजपुरी भाषा दुनिया के आठ देशों में बोली जाती है और यह पूर्वांचल के घर-घर में बोली जाने वाली भाषा है।

     

     

    उन्होंने सरकार से मांग की कि इस भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए।

    मध्य प्रदेश के उज्जैन से भाजपा सदस्य अनिल फिरोजिया ने सरकार से मांग की कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में चाय कुल्हड़ में बेची जानी चाहिए जिससे मिट्टी के बर्तन बनाने वाले लोगों को फायदा होगा।

    शिवसेना के नरेश म्हास्के ने सोशल मीडिया ‘इन्फ्लुएंसर’ रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणियों की पृष्ठभूमि में सोशल मीडिया और ‘ओटीटी’ मंचों के कार्यक्रमों पर सेंसर लगाने की सरकार से मांग की।

    झारखंड के हजारीबाग से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनीष जायसवाल ने राज्य के कुछ हिस्सों में सरस्वती पूजन पर पथराव और राम नवमी के जुलूस को रोके जाने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।

     

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड में हिंदुओं पर जो अत्याचार हो रहा है, केंद्र सरकार को उस पर कार्रवाई करनी चाहिए।’’

    सासाराम से कांग्रेस के सांसद मनोज कुमार ने पिछले दिनों अपने साथ हुई मारपीट की घटना का उल्लेख करते हुए अपनी जान को कुछ आपराधिक तत्वों से खतरा होने का दावा किया और सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की।

    कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला ने देश में चीनी मांझा से होने वाले हादसों का जिक्र किया तथा इसके चीन से आयात, देश में इसके उत्पादन और इसकी बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।

     

     

     

    सपा के आनंद भदौरिया ने दावा किया कि उनके क्षेत्र में प्रशासन बुद्ध कथा के आयोजन में अड़चन डालने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा की तरह बुद्ध कथा के आयोजन के लिए भी अनुमति की जरूरत नहीं होनी चाहिए।

    आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर ने भी सरकार से मांग की कि संत कबीर, गुरू रविदास और गौतम बुद्ध को मानने वाले लोगों को इनसे संबंधित धार्मिक कार्यों के आयोजन की अनुमति मिलनी चाहिए।

    शिवसेना सांसद रवींद्र वायकर ने मुंबई में मराठी अध्ययन के लिए एक केंद्रीय विश्वविद्यालय खोले जाने की मांग की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश की ‘डबल इंजन’ सरकार कर रही है ‘डबल ब्लंडर’: अखिलेश यादव
    Next Article सरकार ‘म्यूल’ खातों की पहचान के लिए एआई का उपयोग करने की योजना बना रही है: अमित शाह

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    1Win Casino im Überblick: 5.500 Spiele und 500 Prozent Willkommensbonus

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.