Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम “वतन को जानो” में बोले विधायक संजीव सरदार
    Breaking News जमशेदपुर

    कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम “वतन को जानो” में बोले विधायक संजीव सरदार

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम “वतन को जानो” में बोले विधायक संजीव सरदार –

    युवा शक्ति और राष्ट्रीय एकता भारत की सबसे बड़ी ताकत

    घाटशिला l संवाददाता
    भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत नेहरु युवा केंद्र, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर द्वारा कश्मीरी युवा आदान – प्रदान कार्यक्रम के सातवें दिन पोटका प्रखंड के सुंदरनगर में “वतन को जानो” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग, कुपवाड़ा, बारामूला, श्रीनगर, बड़गाम, पुलवामा जिले के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.

     

     

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा की, “भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हमारा देश अनेक भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से जुड़ा हुआ है। लेकिन इन सभी के बीच जो सबसे महत्वपूर्ण चीज हमें जोड़ती है, वह है हमारी राष्ट्रीय एकता और भाईचारा।

     

    यह कार्यक्रम केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को एक-दूसरे को समझने, सीखने और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का अवसर भी प्रदान करता है।” उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सकारात्मक सोच और आपसी सौहार्द को बढ़ावा दें, एक दूसरे के संस्कृति को अपनाए और देश की अखंडता बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं और इस बात को समझे कि युवा शक्ति और राष्ट्रीय एकता ही भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं।

     

     

    इस मौके पर पूर्वी सिंहभूम की जिला युवा अधिकारी अंजली कुमारी, बोकारो के जिला युवा अधिकारी गौरव कुमार, लातेहार की जिला युवा अधिकारी कंचन और कश्मीर के युवा प्रतिभागी उपस्थित थे l

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला के आदित्यपुर में मनचले युवक युवतियों ने की भाजपा नेत्री के साथ मारपीट
    Next Article आनंद मार्ग पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से गदरा के 10 मोतियाबिंद रोगियों का फेंको सर्जरी कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.