Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
    Breaking News जमशेदपुर

    उपायुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 10, 2025Updated:February 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ, डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की दवा का सेवन कर सभी से दवा लेने की अपील की

    राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल एवं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान द्वारा टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल कदमा से किया गया।

    इस मौके पर जिला के वरीय पदाधिकारियों ने बच्चों के बीच दवा का सेवन कर सभी से अपने बूथ पर जाकर तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम के घर आकर दवा उपलब्ध कराने पर दवा का सेवन करने की अपील किया। गौरतलब है कि बोड़ाम, पटमदा, पोटका, गोलमुरी एवं जुगसलाई तथा जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में फाइलेरिया रोधी मास ड्रग एडिमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान 10 से 25 फरवरी तक चलाया जाएगा। मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के तहत लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जाएगी। अभियान के तहत नोडल विभाग के रूप में स्वास्थ्य विभाग सभी विभागों के सहयोग से अभियान को संचालित किया जाएगा। स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील के बाद दवा दी जाएगी। शिक्षा, पंचायती राज, समेकित बाल विकास, समाज कल्याण, आपूर्ति सहित अन्य विभाग स्वास्थ्य विभाग को सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रखंडों में दवा की उपलब्ध करा दी गई है।

     

     

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि अभियान के तहत 10 फरवरी को चिन्हित बूथ में आमजनों को दवा उपलब्ध कराई जा रही वहीं 11 से 25 फरवरी स्वास्थ्य (आशा) कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाएंगी। उन्होने जिला से फाइलेरिया के समूल उन्मूलन के लिए व्यापक जन सहभागिता की अपील किया।
    साथ ही बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी है। इसे आमतौर पर हाथी पांव के नाम से भी जाना जाता है।10 फरवरी 2025 से 25 फरवरी 2025 तक इसकी दवाइयां विभिन्न बूथों में खिलाई जाएगी। 10 फरवरी को बोड़ाम, पटमदा, पोटका, गोलमुरी एवं जुगसलाई तथा जमशेदपुर शहरी क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में बूथ बनाकर वहां के प्रशासकों द्वारा दवाइयां खिलाई जाएंगी।

     

    ये दवाई उम्र के हिसाब से खिलाई जाती है। इस दवाई को गर्भवती महिला, किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति या फिर 2 साल से छोटे बच्चों को नहीं खानी है। 11 फरवरी से यह सभी दवाइयां घर-घर जाकर सभी लोगों को खिलाई जाएगी।उन्होंने सभी स्कूली बच्चों से भी अपील किया कि खुद भी डीईसी व एल्बेंडाजोल की दवा का सेवन करें तथा अपने माता-पिता समेत अन्य परिजनों, मित्रों, पड़ोसियों को भी दवा का सेवन करने के लिए प्रेरित करें फाइलेरिया उन्मूलन के विरुद्ध इस अभियान में जन जन की सहभागिता सुनिश्चित किया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों से कहा कि वे खुद को चुनौती दें, लेकिन परीक्षा का दबाव न लें
    Next Article एलायंस इंडिया के साहस प्रोजेक्ट के साथ मिलकर उत्थान सीबीओ ने कम्युनिटी एडवायजरी बोर्ड की मीटिंग का किया आयोजन, ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों और चुनौतियों पर हुई चर्चा

    Related Posts

    सुधा डेयरी कर्मी की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने कंपनी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

    July 1, 2026

    जमशेदपुर में धारा 163 लागू, छह थाना क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन और हथियार लेकर घूमने पर रोक

    July 1, 2026

    पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के एसएसपी-एसपी हटाए गए, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

    July 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुधा डेयरी कर्मी की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने कंपनी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

    जमशेदपुर में धारा 163 लागू, छह थाना क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन और हथियार लेकर घूमने पर रोक

    पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के एसएसपी-एसपी हटाए गए, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

    एसएसपी को हटाकर मुख्यमंत्री ने कड़ा संदेश दे दिया है : कुलबिंदर

    देर से जागी व्यवस्था: जमशेदपुर कानून-व्यवस्था की बहाली और जनता का भरोसा

    वेनेजुएला भूकम्प: प्राकृतिक आपदाएं और भारत की तैयारी

    ठाणे में युवती से मदद के बहाने ASI पर छेड़छाड़ का आरोप, विभाग ने किया तबादला

    PoK में 1947 की रणनीति: क्या इतिहास दोहरा रहा है खुद को?

    PoK में 1947 की रणनीति: क्या इतिहास दोहराया जा रहा है पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में?

    कल्पक्कम में भारत का पहला ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन संयंत्र: ऊर्जा क्रांति का नया अध्याय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.