Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी पर 14 फरवरी से चलेगा अटल स्मृति संकलन एवं संपर्क अभियान
    Breaking News झारखंड

    अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी पर 14 फरवरी से चलेगा अटल स्मृति संकलन एवं संपर्क अभियान

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी पर 14 फरवरी से चलेगा अटल स्मृति संकलन एवं संपर्क अभियान
    •15 फरवरी से 15 मार्च तक जिले भर में किया जाएगा अटल जन्म शताब्दी सम्मेलन।
    •अटल जी कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्त्रोत-अमृत
    •अटल बिहारी वाजपेयी जी के अद्वितीय योगदान के स्मरण के लिए भाजपा मना रही है राष्ट्रव्यापी अटल जन्म शताब्दी।
    •भारतीय राजनीति के अजातशत्रु अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक नेता नहीं बल्कि एक विचारधारा-हिसाबी

    भारतीय राजनीति और भारतीय जनमानस की छाप छोड़ने वाले भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी के अवसर पर देशव्यापी अटल जन्म शताब्दी कार्यक्रम भाजपा आयोजित कर रही है।इसको लेकर भाजपा जिला कार्यालय पाकुड़ में शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय तथा कार्यक्रम के जिला संयोजक सरिता मुर्मू एवं सह संयोजक हिसाबी राय ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, जिला महामंत्री रूपेश भगत, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सादेकुल आलम मौजूद थे।

     

    प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई की 14 फरवरी तक अटल स्मृति सम्मेलन एवं संपर्क अभियान चलाया जाएगा।जिसके तहत अटल जी से जुड़ी फोटो, वीडियो,भाषण,प्रेरक अनुभव, संगठनात्मक संघर्ष,राजनीतिक कार्यक्रमों और अन्य प्रेरणादाई सामग्रियों का संकलन किया जाएगा।अटल जी के साथ कार्य कर चुके वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं उनके समकालीन अनुभवी व्यक्तियों से सामग्री एकत्रित की जाएगी।
    इसके बाद 15 फरवरी से 15 मार्च तक जिले भर में अटल जन्म शताब्दी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के प्रबुद्ध एवं वरिष्ठ जनों को आमंत्रित किया जाएगा।इस सम्मेलनों में अटल जी के साथ कार्य कर चुके वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर लिखे लेख के लेखक को सम्मानित किया जाएगा।

     

     

    मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक नेता नहीं बल्कि एक विचारधारा और कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्त्रोत थे।उनकी जन्मशताब्दी वर्ष पर भाजपा संकल्पित होकर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।अटल स्मृति सम्मेलन एवं संपर्क अभियान के माध्यम से उनके जीवन संघर्ष और प्रेरक प्रसंगों को संकलित कर समाज के हर वर्ग तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा। अटल जी के मार्गो पर चलते हुए हम संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे और समाज सेवा के उनके संकल्प को साकार करेंगे।
    कार्यक्रम के सह संयोजक हिसाबी राय ने कहा कि अटल जी ने राजनीतिक सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति की थी।वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पूरे देश के नेता थे। अटल जनशताब्दी कार्यक्रम के तहत आयोजित सम्मेलन और संकलन अभियान हमें उनके विचारों को समझने और आत्मसात करने का अवसर देगा।यह हमारा सौभाग्य है कि हमें उनके दिखाएं मार्ग पर चलकर समाज सेवा करने का अवसर मिल रहा है।

     

    कार्यक्रम के संयोजक सरिता मुर्मू कहा कि ग्रामीण सड़क योजना से लेकर भारत में चल रहे विभिन्न योजनाओं में अटल जी का महत्वपूर्ण योगदान है। अटल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा और लोकतंत्र की सुदृढता के लिए समर्पित था।पाकुड़ जिले में आयोजित कार्यक्रम युवाओं के लिए एक प्रेरणाश्रोत बनेगा।उनके और कृतित्व को याद रखते हुए हम सुनिश्चित करेंगे कि अधिक से अधिक लोग उनकी विचारधारा से जुड़े और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाऐ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleट्रंप प्रधानमंत्री मोदी के मित्र, फिर भारतीय नागरिकों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों: सपा सांसद
    Next Article बुंडू में भीषण हादसा , डीजल से भरी टैंकर ब्लास्ट

    Related Posts

    सरायकेला: अवैध बालू उत्खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

    July 5, 2026

    नारायण प्राइवेट आईटीआई का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न

    July 5, 2026

    20.51 लाख की तीन योजनाओं का शिलान्यास, पेयजल व स्वच्छता सुविधा होगी मजबूत

    July 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला: अवैध बालू उत्खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

    नारायण प्राइवेट आईटीआई का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न

    20.51 लाख की तीन योजनाओं का शिलान्यास, पेयजल व स्वच्छता सुविधा होगी मजबूत

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    पोटका में सरकारी जमीन पर भू-माफिया का फिर कब्जा: अंचल कर्मियों की मिलीभगत उजागर, CO की चुप्पी से बढ़े सवाल

    राजद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया पार्टी का 30वां स्थापना दिवस

    गम्हरिया में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ स्टूडेंट्स काउंसिल का चुनाव 2026-27

    हल्दीपोखर में बिजली संकट पर आंदोलन की तैयारी: ग्रामीणों ने की हल्दीपोखर अलग फीडर की मांग

    कांग्रेस नेता फूलकांत झा ने की गुरुचरण किस्कू के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

    निः शुल्क कोचिंग सेंटर का उद्घाटन जहातू में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.