Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बोर्ड के पास प्रदूषण के रियल टाइम आंकड़े नहीःसरयू राय
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    बोर्ड के पास प्रदूषण के रियल टाइम आंकड़े नहीःसरयू राय

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बोर्ड के पास प्रदूषण के रियल टाइम आंकड़े नहीःसरयू राय

    *वायु प्रदूषणः सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को लिखा पत्र*

    *बोर्ड ने अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक पालन नहीं किया*
    *मेरे सवाल का भी विधानसभा में भ्रामक जवाब दिया गया*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    *जमशेदपुर*। जमसेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिख कर जमशेदपुर में वायु प्रदूषण की जांच की तरफ उनका ध्यान आकर्षित किया है।

    सरयू राय ने उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि जमशेदपुर के कुछ अखबारों के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आपके स्तर से उपर्युक्त विषय में एक टीम गठित की गई है जिसने कल जमशेदपुर के प्रमुख उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की है और आगे राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सर्वर से प्रासंगिक आंकड़े प्राप्त कर टीम इस बारे में ठोस निष्कर्ष पर पहुंचेगी.

    श्री राय ने लिखा कि जमशेदपुर के वायु प्रदूषण पर मुख्यमंत्री की गम्भीरता और तदनुसार आपके स्तर से की गई पहल सराहनीय है, परंतु उन्हें (श्री राय) इस पहल की सफलता पर संदेह है. कारण यह है कि जमशेदपुर में ऑनलाइन रियल टाइम प्रदूषण के सही आंकड़े राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पास नहीं है. इस संबंध में बोर्ड ने अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक पालन नहीं किया है. विगत दिनों जमशेदपुर सहित झारखंड के अन्य स्थानों पर प्रदूषण की स्थिति के बारे में विधानसभा में पूछे गए मेरे एक प्रश्न के भ्रामक उत्तर, कहा जाय तो ग़लत उत्तर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिया है.

    श्री राय ने लिखा कि एंबियंट एयर क्वालिटी स्टैंडर्ड, 2009 के अनुसार, वायु प्रदूषण के 12 पैरामीटर्स को ऑनलाइन रियल टाईम प्रदर्शित करने के लिए फैक्ट्रियों के भीतर और बाहर सीएएक्यूएमएस (कंटीन्यूअस एंबियंट एयर क्वालिटी मॉनीटरिंग सिस्टम) स्थापित करना है. कुछ ही फ़ैक्टरियों ने यह सिस्टम स्थापित किया है वह भी सभी 12 पैरामीटर्स के लिए नहीं. जिन फ़ैक्टरियों ने अपने चहारदीवारी के भीतर यह सिस्टम लगाया है, वे भी इसके सेंसर के साथ छेड़छाड करते रहती हैं. राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इसके प्रति कभी गंभीर नहीं रहा है. इन आंकड़ों की मैनुअल आकस्मिक जांच तो बोर्ड ने कभी किया ही नहीं है.

    जमशेदपुर में एक भी सीएएक्यूएमएस स्थापित नहीं है. फिर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जमशेदपुर के प्रदूषण के आँकड़े कहाँ से मिलेंगे?

    श्री राय ने लिखा कि मुख्यमंत्री को पता होना चाहिए कि राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव और अध्यक्ष की नियमानुसार नियुक्ति कई वर्षों से नहीं हुई है. इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना राज्य सरकार करते आ रही है. हाईकोर्ट में इस मामले में अवमानना का मुक़दमा चल रहा है, फिर भी सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है. फ़िलहाल वन विभाग के जो अधिकारी राज्य प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर हैं, वह तीन अति महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्त हैं. ऐसी स्थिति में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कामयाब नहीं है और बढ़ते प्रदूषण के आंकड़े उसके सर्वर से बाहर हैं तो इसके लिए कौन दोषी है?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने आज गोपीकांदर एवं काठीकुंड प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया
    Next Article उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई अनुकंपा समिति की बैठक,11 मामलों की समीक्षा

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.