Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विभिन्न एम्स में संकाय की कमी चिंताजनक, इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दें स्वास्थ्य मंत्री: कांग्रेस
    Headlines राष्ट्रीय

    विभिन्न एम्स में संकाय की कमी चिंताजनक, इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दें स्वास्थ्य मंत्री: कांग्रेस

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विभिन्न एम्स में संकाय की कमी चिंताजनक, इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दें स्वास्थ्य मंत्री: कांग्रेस

     

    नयी दिल्ली:  कांग्रेस ने राज्यसभा में पूछे गए एक लिखित प्रश्न और उसके उत्तर का हवाला देते हुए बुधवार को कहा कि देश के विभिन्न अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (एम्स) में संकाय (फैकल्टी) की भारी कमी है जो बहुत चिंताजनक स्थिति है।

    पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को इस विषय को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

    रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “कल, राज्यसभा में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में देश में पूरी तरह कार्यरत सात एम्स संस्थानों से संबंधित एक बेहद चिंताजनक आंकड़े सामने आये हैं।”

     

     

    उन्होंने कहा कि एम्स दिल्ली में 34 प्रतिशत, एम्स भोपाल में 24प्रतिशत, एम्स भुवनेश्वर में 25 प्रतिशत, एम्स जोधपुर में 28प्रतिशत, एम्स रायपुर में 38 प्रतिशत, एम्स पटना में 27 प्रतिशत और एम्स ऋषिकेश में 39 प्रतिशत संकाय के पद खाली हैं।

    रमेश के अनुसार, इसके अलावा, बारह शहरों में एम्स जैसी संस्थाएं आंशिक रूप से संचालित हैं, इन संस्थानों में भी संकाय की भारी कमी है।

     

     

    उन्होंने दावा किया, “संकाय की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठे हैं, लेकिन इन पदों पर भारी रिक्तियां अपने आप में चौंकाने वाली हैं। सबसे अधिक आश्चर्यजनक स्थिति दिल्ली में स्थित देश के सबसे प्रतिष्ठित एम्स की है, जिसे कई मायनों में इन संस्थानों की जननी माना जाता है।”

    रमेश ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को मानकों को कमजोर किए बिना इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली चुनाव: राष्ट्रपति, विदेश मंत्री, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री आतिशी शुरुआती मतदाताओं में शामिल
    Next Article रांची में लाइटिंग टावर गिरने की घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.