Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर महानगर में भाजपा के सभी इकाईयों का जल्द होगा पुनर्गठन
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर महानगर में भाजपा के सभी इकाईयों का जल्द होगा पुनर्गठन

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर महानगर में भाजपा के सभी इकाईयों का जल्द होगा पुनर्गठन

    चुनाव पर्यवेक्षक सह पूर्व विधायक बिरंची नारायण एवं चुनाव अधिकारी मनोज सिंह ने जिला स्तरीय कार्यशाला को किया संबोधित
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर में भाजपा के विभिन्न इकाइयों के पुनर्गठन का कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके निमित्त, मंगलवार को मानगो स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में जिला चुनाव के पर्यवेक्षक एवं बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण मुख्य रूप से मौजूद रहे। वहीं, झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं जिला के चुनाव अधिकारी मनोज सिंह, सह चुनाव अधिकारी मिथिलेश सिंह यादव, पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला महामंत्री अनिल मोदी, संजीव सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहे। बैठक में स्वागत संबोधन करते हुए जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा में सदस्यता अभियान एवं सक्रिय सदस्यता के प्रगति एवं अब तक के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं, उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों से सदस्यता अभियान को अति शीघ्र सम्पन्न करने का आह्वान किया।

    इस दौरान जिला चुनाव पर्यवेक्षक सह पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग और समन्वय से दायित्व निर्धारण का कार्य सम्पन्न किया जाएगा। कहा कि संगठन के सभी इकाइयों का पुनर्गठन किया जाएगा। जिसमे सबसे पहले बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल एवं जिला में नियुक्त होगी।

    वहीं, प्रदेश महामंत्री सह जिला के चुनाव अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि मंडलों में पुनर्गठन हेतु 9 फरवरी तक कार्यशाला सम्पन्न होगा। उन्होंने सदस्यता अभियान को शीघ्र पूर्ण करने पर बल दिया।

    बैठक में मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री संजीव सिंह ने किया।

    इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी, सांसद प्रतिनिधि, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा के जिलाध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, स्थानीय निकाय के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, सभी मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल प्रभारी, मंडल सक्रिय सदस्यता सहयोगी, मंडल संगठन पर्व के सहयोगी समेत अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबुधुडीह स्थित जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में एक महत्पूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया
    Next Article मानगो पेयजल परियोजना में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: सरयू राय

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.