Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जिलों में स्कूल-कालेज बंद
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जिलों में स्कूल-कालेज बंद

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 28, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    किन्नौर: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने पूरी तरह करवट बदल ली है. हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में मंगलवार रात से हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इसके अलावा लाहुल व कुल्लू की पहाड़ियों में रुक रुक कर बर्फ़बारी का दौर जारी है. जिला कांगड़ा में धौलाधार की पहाडि़यों पर भी बर्फबारी हो रही है, जिससे समूची घाटी ठंड की चपेट में है.बदस्तूर जारी इस बर्फबारी के चलते कई इलाकों के स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं. देर रात से शुरू हुई बर्फबारी अभी भी जारी है. किन्नौर के निचार, कल्पा, पूह ब्लॉक में जिला प्रशासन ने दो दिनों के लिए स्कूलों की छुटियां घोषित कर दी हैं मौसम को देखते हुए इसे बढ़ाया भी जा सकता है.उधर, भारी बर्फबारी के चलते कई इलाकों में बिजली और टेलीफोन सेवा ठप है जिससे दूरदराज के इलाकों में लोगों से संपर्क करना मुश्किल हो रहा है.किन्नौर में बीती रात से हल्की बारिश हो रही थी जिसके चलते पूरा इलाका ठंड की चपेट में आ गया. लेकिन आधी रात के बाद से मौसम का मिजाज बिल्कुल खराब हो गया और बर्फबारी शुरू हो गई.पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढंक गया है.बता दें कि किन्नौर की पहाड़ियों पर महीनेभर से बर्फबारी हो रही थी और निचले इलाकों में सिर्फ बर्फबारी हो रही थी. लेकिन अब निचले इलाकों में भी बर्फबारी के चलते पूरा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है. सारे जलश्रोत जम गए हैं और पैदल मार्ग भी बर्फबारी के चलते बंद हो चुके हैं.कई इलाकों में फोन बिजली और टेलीफोन सेवा ठप है जिसके चलते दूरदराज के इलाकों में लोगों से संपर्क करना मुश्किल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, चितकुल, सांगला, नाको, हांगो, चाको, चुलिंग, कल्पा जैसे इलाकों में चार फीट तक बर्फ जमी हुई है. रिकांगपिओ व अन्य निचले क्षेत्रो में भी एक से डेढ़ फीट बर्फबारी हुई है. जिसके चलते परिवहन निगम की बसों के सभी रूट फिलहाल बंद हैं. फिलहाल प्रशासन की तरफ से कोई जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघोषणाओं से जनता को लुभाने की कोशिश
    Next Article मुख्यमंत्री रघुवर दास पर बरसते नजर आए प्रोफेसर गौरव बल्लभ

    Related Posts

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.