Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिखिज्म के खिलाफ है अंबेडकर की प्रतिमा पर हथौड़ा चलाना : कुलविंदर
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    सिखिज्म के खिलाफ है अंबेडकर की प्रतिमा पर हथौड़ा चलाना : कुलविंदर

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिखिज्म के खिलाफ है अंबेडकर की प्रतिमा पर हथौड़ा चलाना : कुलविंदर
    जमशेदपुर। कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने अमृतसर हेरिटेज स्ट्रीट में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर हथौड़ा चलाना और संविधान को जलाने की कोशिश करना सिखिज्म के खिलाफ है। अधिवक्ता कुलविंदर सिंह के अनुसार डॉक्टर अंबेडकर का अपमान इस देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं को चोट पहुंचाना है। उन्होंने इस देश में हासिये समाज अर्थात अनुसूचित जनजाति-अनुसूचित जाति को समाज की मुख्य धारा में लाने का जो काम किया है, वह अतुलनीय और अनुकरणीय है।
    उन्होंने वंचित वर्ग को शिक्षा, समानता और कानूनी अधिकार देने के लिए संविधान में प्रावधान किया।
    कुलविंदर सिंह के अनुसार पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया है कि हथौड़ा मारने वाला आकाशदीप सिंह खुद अनुसूचित जाति से संबंधित है। वह गिरफ्तार है और पंजाब के मुख्यमंत्री को चाहिए कि इसकी कहां जांच करवाई और साजिश कर्ताओं को बेनकाब करें। इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए।
    कुलविंदर सिंह के अनुसार सिखों के महान गुरु एवं गुरु ग्रंथ साहिब जी ने जाति, नस्ल, प्रांत और धर्म का भेदभाव छोड़कर मानवतावादी संदेश दिया। बहुलवादी संस्कृति की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर जी और भाई मती दास, भाई सती दास भाई दयाला जी ने दिल्ली चांदनी चौक में शहादत प्राप्त की और गुरु गोविंद सिंह के चारों बेटे एवं मां ने भी शहीदी प्राप्त की।
    शायद आज की नौजवान सिख पीढ़ी यह नहीं जानती कि भीमराव अंबेडकर खुद सिख धर्म को अपनाना चाहते थे। बाद में उन्होंने नागपुर में लाखों लोगों के साथ हिंदू धर्म त्याग कर बौद्ध धर्म अपनाया।
    कुलविंदर सिंह के अनुसार हर सच्चे सिख को इस घटना की बढ़ चढ़कर निंदा करनी चाहिए और सरकार से आरोपी लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करनी चाहिए। भारत के संविधान के प्रावधान के तहत सिखों का एक बड़ा हिस्सा आरक्षण का लाभ पाकर देश दुनिया में बेहतर तरीके से सेवाएं दे रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री श्याम भक्त मंडल कराएगी बुजुर्गों को महाकुंभ में स्नान…
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय ने आज नवनिर्मित ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण

    Related Posts

    भारत अपने समय का स्वयं बनेगा स्वामी, डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    October 31, 2026

    शीपार संधान’ (जड़ों की तलाश)– मिट्टी, मनुष्य और आत्म-साक्षात्कार का एक व्यंजनामय दस्तावेज

    October 31, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष: 31 अक्टूबर 2026 पर विशेषः

    October 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत अपने समय का स्वयं बनेगा स्वामी, डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    शीपार संधान’ (जड़ों की तलाश)– मिट्टी, मनुष्य और आत्म-साक्षात्कार का एक व्यंजनामय दस्तावेज

    राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष: 31 अक्टूबर 2026 पर विशेषः

    वर्ल्ड सिटीज डे – 31 अक्टूबर पर विशेष

    शिक्षक पात्रता परीक्षा पर जमशेदपुर में एक नवंबर को बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

    जनगणना 2027: 25 जनवरी से डिजिटल शुरुआत, जातिगत गणना भी

    रांची पुलिस की जवाबी फायरिंग में राहुल दुबे गिरोह का सदस्य घायल, 6 गिरफ्तार

    कोलाबीरा में पिकअप वैन ने कार में मारी टक्कर, एयरबैग ने बचाई जान*

    नहीं रही समाजसेवी चिन्मय नायक की बड़ी मां

    जेवियर स्कूल में ‘टेक्नोवा-2026’ में बच्चों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.