Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जेएसएलपीएस की समीक्षा बैठक, स्वयंसहायता समूह की महिलाओं को समृद्ध बनाने हेतु स्वरोजगार से जोड़ने पर हुई चर्चा
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जेएसएलपीएस की समीक्षा बैठक, स्वयंसहायता समूह की महिलाओं को समृद्ध बनाने हेतु स्वरोजगार से जोड़ने पर हुई चर्चा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जेएसएलपीएस की समीक्षा बैठक, स्वयंसहायता समूह की महिलाओं को समृद्ध बनाने हेतु स्वरोजगार से जोड़ने पर हुई चर्चा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जे.एस.एल.पी.एस की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उप विकास आयुक्त सह एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, डीपीएम जेएसएलपीएस श्री सुजीत बारी व जेएसएलपीएस के अन्य सदस्य बैठक में उपस्थित थे । बैठक में स्वयं सहयता समूह की महिलाओं के लिए स्वरोगजार के स्थायी मॉडल निर्माण के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई । उपायुक्त ने डीपीएम जेएसएलपीएस को इस वित्तीय वर्ष के अंत तक 25,000 लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य दिया । उन्होने कहा कि स्वयंसहायता समूह की दीदीयां स्वरोजगार से जुड़ें, इस बाबत उनका मार्गदर्शन करें तथा आवश्यकतानुरूप तकनीकी सहायता भी प्रदान करें । खेती आधारित उत्पादों और उनके गैर-नाशवंत उप-उत्पादों जैसे टोमैटो कैचअप, फ्रोजेन मटर, खरबूजा जेली आदि के उत्पाद एवं विपणन चैनलों से जोड़ने पर चर्चा हुई ।

    बैठक में पशुपालन और देसी अंडा उत्पादन से जुड़े वैसे किसान जो बैकयार्ड पोल्ट्री का कार्य कर रहे हैं उन्हें संगठित कर सामूहिक रूप से प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराते हुए सफल मॉडल बनाने की रणनीति तैयार की गई । उन्होने कहा कि संभावित कलस्टर की पहचान कर किसानों को इस व्यवसाय से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करें। उनकी उत्पादन क्षमता का मूल्यांकन कर उन्हें किसान उत्पादक समूह (Farmer Producer Group) से जोड़ा जाएगा । साथ ही कुटीर उद्योग के तौर पर मशरूम उत्पादन से महिलाओं को जोड़कर स्वावलंबी बनाने के लिए प्रशिक्षण, कच्चा माल, बाजार उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई एवं मशरूम का प्रोसेस्ड प्रोडक्ट बनाने पर बल दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा गोलमुरी मंडल ने टुइलाडुंगरी क्षेत्र में चलाया वृहद सदस्यता अभियान
    Next Article उपायुक्त-सह-अध्यक्ष जिला ई-गवर्नेंस सोसाईटी की अध्यक्षता में हुई बैठक, सी.एस.सी, झारसेवा, ससमय प्रमाण पत्र निर्गत, यूआईडी, भारतनेट, ई – हॉस्पिटल, झारनेट आदि की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.