Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धर्म संसद में बड़ा फैसला, सनातन बोर्ड के गठन का प्रस्ताव पास, ये होंगे बोर्ड के काम
    Breaking News Headlines

    धर्म संसद में बड़ा फैसला, सनातन बोर्ड के गठन का प्रस्ताव पास, ये होंगे बोर्ड के काम

    News DeskBy News DeskJanuary 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    प्रयागराज. उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज के महाकुंभ में सोमवार को धर्म संसद का आयोजन हुआ. यह धर्म संसद सनातन बोर्ड के मुद्दे पर बुलाई गई. साधु-संतों की सर्वसम्मति से इस धर्म संसद में सनातन बोर्ड के गठन का प्रस्ताव पास हुआ. अब इसे हिंदू अधिनियम 2025 के नाम से जाना जाएगा.

     

     

    धर्म संसद की बैठक में बड़ा फैसला हुआ. सभी धर्माचार्यों ने सनातन बोर्ड के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए और फिर इसे सर्वसम्मति से पारित किया. साथ ही यह भी तय किया गया कि सनातन बोर्ड को हिंदू अधिनियम 2025 के नाम से जाना जाएगा. सनातन हिंदू बोर्ड एक स्वतंत्र निकाय के रूप में स्थापित होगा.

     

    11 सदस्यों के अध्यक्ष मंडल का भी होगा गठन

    कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर के शांति सेवा शिविर में आयोजित सनातन धर्म संसद में यह भी फैसला लिया गया कि 11 सदस्यों के अध्यक्ष मंडल का गठन होगा. चारों संप्रदायों के प्रमुख जगतगुरु होंगे. तीन सदस्य सनातनी अखाड़ों के प्रमुख होंगे. ये तीन सदस्य प्रमुख संत, कथावाचक और धर्माचार्य होंगे. संरक्षक मंडल में एक सदस्य नियुक्त किया जाएगा.

    ये होंगे सनातन बोर्ड के काम

    – मठ-मंदिरों को सरकार से मुक्त कराना.
    – मठ-मंदिरों में गौशाला और गुरुकुल की स्थापना.
    – मंदिरों में पुजारियों की नियुक्ति.
    – सनातन धर्म से जुड़े गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता.
    – लव जिहाद और धर्मांतरण को रोकने के लिए काम.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंफोसिस के सह-संस्थापक Kris Gopalakrishnan समेत 18 लोगों पर SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज
    Next Article बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा ने बिक्रमपुर स्थित पहलवान बाबा आस्ताना में फातिहाखानी व चादरपोशी किया

    Related Posts

    आदित्यपुर अपहरण मामला: पुलिस की सक्रियता से कुछ घंटों में बरामद हुआ अगवा युवक

    September 15, 2026

    श्याम सुंदर प्रसाद सिंह के निधन से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ब्रह्मर्षि विकास मंच में शोक की लहर

    September 14, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर अपहरण मामला: पुलिस की सक्रियता से कुछ घंटों में बरामद हुआ अगवा युवक

    श्याम सुंदर प्रसाद सिंह के निधन से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ब्रह्मर्षि विकास मंच में शोक की लहर

    मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    राजेश शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया

    सीएसआर के तहत कराए गए विकास कार्यों के भुगतान में देरी: 15 संवेदक आर्थिक संकट में

    अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 2026: मानवाधिकार, संवाद और नागरिक कर्तव्य की नई परिभाषा

    भारत को वीटो का अधिकार बदलती विश्व व्यवस्था की अनिवार्य मांग

    सोलर एलईडी लाइट से रोशन होंगी जमशेदपुर पश्चिम की गलियां और चौक-चौराहे

    सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी मिथिलांचल सिदगोड़ा में शारदीय नवरात्र के लिए भूमि पूजन

    एसएसपी ने किया बिरसानगर थाना का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.