Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हर तरफ मोदी और रघुवर की गूंज प्रचार रथों ने घूमना शुरु किया
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    हर तरफ मोदी और रघुवर की गूंज प्रचार रथों ने घूमना शुरु किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 27, 2019No Comments7 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हर तरफ मोदी और रघुवर की गूंज
    प्रचार रथों ने घूमना शुरु किया
    पदयात्रा,जनसंपर्क अभियान के अलावे पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कई स्तरों पर और कई माध्यमों से चुनाव प्रचार शुरु कर पूरे जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र को भगवा मय कर दिया है। क्षेत्र का चप्पा-चप्पा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री तथा भाजपा प्रत्याशी रघुवर दास के काम और नाम से गूंज रहा है। सुबह मॉर्निंग वॉकर्स से मुलाकात,घर-घर संपर्क तो दिन में पदयात्रा और शाम होते ही फिर जनसंपर्क अभियान शुरु हो गया है। चौक चौराहों पर एलईडी वाहन,नुक्कड़ नाटकों और नुक्कड़ सभाओं के जरिए मतदाताओं को विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में चुनाव अभियान को और मजबूती देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रचार रथों को भी मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री रघुवर दास के एग्रिको स्थित आवास से 10 प्रचार रथों को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। बीजेपी के थीम कलर भगवा और हरे रंग में तैयार किए गए इन वाहनों से जब बीजेपी के संदेश और रघुवर दास की अपील गानों के धून पर बजना शुरु हुए तो पूरा माहौल भगवामय हो गया। हर तरफ बस मोदी जी और रघुवर दास का नाम ही गूंज रहा है।
    इन प्रचार रथों को रवाना करते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि प्रचार रथों के जरिए हमें भारतीय जनता पार्टी के संदेश को क्षेत्र के हर कोने तक पहुंचाना है। हमें लोगों को ये बताना है कि किस तरह हमारी पार्टी अंत्योदय के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। हमारी विकास योजनाएं ही इस तरह तैयार की गई है कि गरीबों को इसका पूरा लाभ मिले और वो एक बेहतर जिंदगी की ओर बढ़ें। हम सिर्फ विरोध करने के नाम पर विरोधियों का विरोध नहीं करते बल्कि अपने काम काज का हिसाब जनता को देते हैं। भारतीय जनता पार्टी कभी भी विरोध की या नकारात्मक राजनीति नहीं करती। हमारी पार्टी सिर्फ विकास की राजनीति में विश्वास करती है।

    विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल ने प्रचार रथ लेकर निकले कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत और ईमानदारी से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की धरती से लेकर आकाश तक बस एक ही नाम गुंज रहा है और वो है रघुवर दास का। उन्होंने प्रचार वाहनों की खाशियत बताते हुए कहा कि प्रचार के दौरान पार्टी ने ये फैसला किया है कि स्कूल, अस्पताल के सामने साउंड सिस्टम की आवाज को धीमा कर दिया जाएगा। लोगों को प्रचार के शोर से कम से कम परेशानी हो ये बात सुनिश्चित की जाएगी।
    प्रचार रथों को तैयार करवाने में अहम भूमिका निभाने वाले भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री गुंजन यादव और विधानसभा कोर कमेटी के संयोजक संजीव सिंह ने कहा कि हमारे प्रचार रथ किसी भी तरह की अनाप-सनाप गाने-नारे या बातें नहीं फैलाएंगे। प्रचार से लोगों को कम से कम परेशानी हो ये सुनिश्चित किया गया है। इन प्रचार रथों के जरिए रघुवर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। प्रचार रथ को चुनाव प्रचार के लिए रवाना करने के दौरान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण, महानगर भाजपा उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष चमद्रशेखर मिश्रा,वरिष्ठ नेता टुनटुन सिंह, राज्य खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी,रामबाबू साह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

    जमशेदपुर पूर्वी में भाजपा ने पहली बार शुरु किया डिजिटल कैंपेनिंग अभियान


    मुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी रघुवर दास के विधानसभा क्षेत्र जमशेदपुर पूर्वी में भाजपा ने बुधवर से हाईटेक प्रचार अभियान भी प्रारंभ कर दिया है। इसके तहत पूरे क्षेत्र में मोबाइल कैंपेनिंग चलाया गया,जिसका शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल और विधानसभा कोर कमेटी के संयोजक संजीव सिंह ने किया। इस विधानसभा क्षेत्र में ऐसा प्रचार अभियान पहली बार चलाया जा रहा है।इस अभियान में कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा, सरकार और मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यों और संदेश को मोबाइल के जरिये मतदाताओं के मोबाइल में पहुंचायेंगे और समर्थन का आग्रह करेंगे। इस अभियान का नेतृत्व भाजपा के वरिष्ठ नेता बोल्टू सरकार और अमित सिंह करेंगे। इस मौके पर पवन और संजीव ने कहा कि मोबाइल कैंपेनिंग से हर वर्ग के मतदाताओं तक आसानी से पार्टी और प्रत्याशी का संदेश पहुंचाया जा सकेगा।

    बागुनहातु में नुक्कड़ सभा
    बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर की अध्यक्षता में बागुनहातु में नुक्कड़ सभा की गई जिसमें काफी संख्या में बस्ती वासी मौजूद थे। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि पवन अघ्रवाल ने कहा कि कमल फूल लक्ष्मी का प्रतीक है। इसे अपने घर और दिल में बसा लें। ऐसा करने से आपके घर सुख-समृद्धि जरुर आएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास इस क्षेत्र के लोगों का जीवन स्तर बेहतर करने में जुटे हुए हैं। उनके प्रयास से यहां के लोगों को पेयजल उपलब्ध होने लगा है। आप फिर भाजपा को सेवा का मौका दें ताकि विकास कार्यों की अविरल धारा बहती रहे। मौके पर कमलेश सिंह,जीवन साहू, सुशांतो पंडा,अरुण तिवारी,कुमार अभिषेक सहित काफी संख्या में बस्तीवासी मौजूद थे।

    गोलमुरी में संपर्क अभियान
    गोलमुरी के गाढ़ाबासा और केबुल बस्ती में जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार,बस्ती विकास समिति के अध्यक्ष खेमलाल चौधरी,मंडल प्रभारी गुरदेव सिंह राजा,मंडल अध्यक्ष प्रवीर चटर्जी,अप्पा राव,सुरजीत सिंह काले,प्रेम झा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी रघुवर दास के पक्ष में पदयात्रा की और जनसंपर्क अभियान चलाया।
    साकची मंडल
    भारतीय जनता पार्टी साकची पूर्वी मंडल द्वारा मुख्यमंत्री सह पूर्वी विधानसभा के लोकप्रिय प्रत्याशी श्री रघुवर दास की जीत सुनिश्चित करने हेतु काशीडीह बागान 3,4 में , बूथ संख्या 278 में जन संपर्क अभियान चलाया गया।
    कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, भाजपा नेत्री पुष्पा तिर्की,भाजपा साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष ध्रुव मिश्रा,भाजयुमो साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष सन्नी संघी,महिला मोर्चा अध्यक्ष लखी कौर, भाजयुमो जिला पदाधिकारी अमित अग्रवाल,मोंटी अग्रवाल, हेमंत साहू, निर्मल दीक्षित,युवराज सिंह,रिक्की सिंह,रॉकी सिंह,मोंटू गुप्ता,अमित गुप्ता,मुन्ना खान,फिरोज अहमद,सुमित अग्रवाल,सतीश शर्मा,सतबीरकान्त,युवराज सिंह,विष्णु धानुका, सहित युवा मोर्चा,महिला मोर्चा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    युवाओं को रोजगार देना रघुवर सरकार की पहली प्राथमिकता- ललित दास

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से आशीर्वाद लेने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास के पुत्र ललित दास सुबह से लेकर देर रात तक चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बस्ती से लेकर बाजार तक भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ पदयात्रा और जनसंपर्क कर रहे ललित दास रघुवर सरकार के विकास कार्यों का हवाला देते हुए जन समर्थन मांग रहे हैं। इस दौरान युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार की भावी योजनाओं के साथ ही कौशल विकास के जरिए रोजगार देने की योजना के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
    टेल्को के आजाद मार्केट में भाजपा के जनसंपर्क अभियान में ललित दास ने बताया कि पिछले 5 सालों में झारखंड में रोजगार और स्वरोजगार के लाखों अवसर युवाओं को मुहैया कराए गए हैं। करीब एक लाख से ज्यादा सरकारी नियुक्तियां हुई हैं। कौशल विकास के जरिए युवक और युवतियों को स्किल्ड कर स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। निजी क्षेत्र में भी अवसर मुहैया कराये गये हैं। जहां तक बात जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की है तो यहां भुईयांडीह लकड़ी टाल और साकची गुरुद्वार के बगल में मेगा स्कील सेंटर का निर्माण करा कर 2 हजार से ज्यादा बच्चों को प्रशिक्षित कर रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराया गया है। साथ ही विधानसभा में 13 हजार से ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षित कर संबंधित कंपनियों में रोजगार दिलवाने में मदद की गई है। युवतिओं और महिलाओं को भी सखी मंडल से जोड़ उन्हें आर्थिक रुप से सशक्त और सक्षम बनाया गया है।
    इस दौरान ललित दास को मतदाताओं की तरफ से खूब प्यार और आशीर्वाद दिया गया। पूर्वी विधानसभा के विकास में उनके पिता और मुख्यमंत्री रघुवर दास के योगदान की प्रशंसा करते हुए मतदाताओं ने ललित को आश्वस्त किया कि यहां का शहरी क्षेत्र हो या फिर बस्ती क्षेत्र रघुवर दास पर उन्हें पूरा भरोसा है। वो इस बार भी रघुवर दास को अपना प्रतिनिधि और राज्य का मुखिया बनते देखना चाहते हैं। जिनकी अगुवाई में झारखंड तेजी से तरक्की कर रहा है।
    टेल्को के आजाद मार्केट में हुए इस जनसंपर्क अभियान में ललित दास के अलावा बस्ती विकास समिति के अध्यक्ष खेमलाल चौधरी,राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण,वरिष्ठ भाजपा नेता मूलचंद साहू,टेल्को मंडल अध्यक्ष पप्पू मिश्रा,युवा मोर्चा के अध्यक्ष विकास सिंह,विकास शर्मा, नीरज,ज्ञान सिंह,अर्णव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचुनाव को लेकर बागडेहरी पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
    Next Article जिले में चरणबद्ध तरीके से स्वीप कोषांग के द्वारा चलाया जा रहा है मतदाता जागरूकता अभियान

    Related Posts

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    May 9, 2025

    उपायुक्त की अध्यक्षता में विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    May 9, 2025

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    उपायुक्त की अध्यक्षता में विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.