Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » IPL 2025 : लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान बने ऋषभ पंत, संजीव गोयनका ने किया ऐलान
    Breaking News Headlines

    IPL 2025 : लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान बने ऋषभ पंत, संजीव गोयनका ने किया ऐलान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जाएंट्स का कप्तान बनाया गया है. सोमवार को टीम के मालिक संजीव गोयंका ने इसका एलान किया. उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में पंत आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान बनेंगे. बता दें कि, लखनऊ ने केएल राहुल को रिटेन नहीं किया था जो पिछले संस्करण तक टीम की कप्तानी कर रहे थे. आगामी संस्करण के लिए लखनऊ को कप्तान की तलाश थी जो अब पंत के रूप में पूरी हो गई है.

     

    आईपीएल इतिहास के महंगे खिलाड़ी बने थे पंत

    लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने पंत को आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था. पंत इस तरह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी बन गए थे. उन्होंने इस मामले में श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ दिया था जो 26.75 करोड़ रुपये में बिके थे. 2016 के बाद पहली बार पंत दिल्ली के अलावा किसी और टीम से खेलते दिखेंगे.

    ऋषभ पंत के लिए लखनऊ और आरसीबी के बीच शुरुआत में जंग देखने मिली थी. पंत दो करोड़ रुपये के आधार मूल्य के साथ नीलामी में उतरे थे और कम ही समय में उनकी कीमत 10 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई थी. इस दौरान हैदराबाद भी दौड़ में शामिल हुई, लेकिन लखनऊ ने भी हार नहीं मानी. नीलामी टेबल पर हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और लखनऊ के मालिक संजय गोयनका लगातार पंत के लिए बोली लगाते रहे और देखते ही देखते कीमत 17 करोड़ के पार पहुंच गई थी.

    हैदराबाद और लखनऊ यहां भी नहीं रुके और पंत पर बोली बढ़ती रही. लखनऊ ने पंत के लिए 20.75 करोड़ रुपये की बोली लगाई और हैदराबाद ने हाथ वापस खींच लिए. हालांकि, दिल्ली ने आरटीएम का इस्तेमाल किया. इसके बाद लखनऊ ने पंत के लिए 27 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया और दिल्ली ने अपने हाथ पीछे कर लिए. इस तरह पंत 27 करोड़ रुपये में बिके और लखनऊ ने उन्हें आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर लिया.

    2016 से दिल्ली के लिए खेल रहे थे पंत

    पंत ने 2016 से दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया था और उन्होंने 110 मैचों में 35.31 के औसत से 3284 रन बनाए जिसमें एक शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं. पंत को 2021 में टीम का कप्तान बनाया गया था और उन्होंने उसी सीजन में टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया. आईपीएल 2025 सीजन के लिए हुई मेगा नीलामी से पहले लखनऊ ने निकोलस पूरन, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान और आयुष बडोनी को रिटेन किया था. लखनऊ के लिए पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था और टीम 14 मैचों में सात जीत और सात हार के साथ 14 अंक लेकर सातवें स्थान पर रही थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब में हृदय विदारक घटना, 9 साल के बच्चे को कुत्तों ने नोंच नोंच कर मार डाला
    Next Article अब्दुल बारी मेमोरियल कॉलेज के विद्यार्थियों ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का भ्रमण किया

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.