Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उत्थान के लिए केंद्र और राज्य को मिलकर करना होगा कार्य:हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखण्ड
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उत्थान के लिए केंद्र और राज्य को मिलकर करना होगा कार्य:हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखण्ड

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री एवं संसदीय समिति के बीच एससी एवं एसटी के विकास हेतु चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं समेत कई विषयों/मुद्दों पर हुआ विचार- विमर्श

    अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के विकास तथा कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

    अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की विकास में भागीदारी मजबूत करने के लिए उठा रहे ठोस कदम

    अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उत्थान के लिए केंद्र और राज्य को मिलकर करना होगा कार्य:हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखण्ड

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से रांची के अध्ययन भ्रमण पर आए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण हेतु गठित सात सदस्यीय संसदीय समिति के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले इस संसदीय समिति के अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य डॉ फग्गन सिंह कुलस्ते के साथ सदस्य डॉ मल्लू रवि (लोकसभा सांसद), श्री वीडी राम (लोकसभा सांसद), श्रीमती प्रतिमा मंडल (लोकसभा सांसद), श्री रवांग्वरा नारज़ारी
    (राज्यसभा सांसद), श्रीमती फूलो देवी नेताम (राज्यसभा सांसद) और श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह (राज्यसभा सांसद) शामिल थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं संसदीय समिति के बीच अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं समेत कई विषयों/मुद्दों पर विस्तृत विचार- विमर्श हुआ।

    एससी -एसटी के उत्थान और विकास के लिए मिलकर कार्य करना होगा

    मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उत्थान और विकास के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार को मिलकर काम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड एक ऐसा राज्य है, जहाँ अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति की एक बड़ी आबादी निवास करती है, लेकिन प्रगति के रास्ते पर उन्हें जितना आगे आना चाहिए, उसमें कहीं ना कहीं पीछे रह गए हैं। ऐसे मे विकास में उनकी भागीदारी मजबूत करने के लिए ठोस नीति बनाकर उसे योजनाबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना होगा ताकि उन्हें सरकार द्वारा संचालित तमाम योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिशा में हमारी सरकार निरंतर कार्य करती आ रही है और उसके सकारात्मक परिणाम लगातार देखने को मिल रहे हैं। हमारी सरकार अनुसूचित जाति और जनजाति के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है और विजन डाक्यूमेंट तथा रोड मैप तैयार कर आगे कई और ठोस कदम उठाने जा रही है।

    मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात करने वाले संसदीय समिति के सचिव एवं एडिशनल सेक्रेटरी श्री डी आर शेखर, डिप्टी सेक्रेटरी श्री मोहन अरुमाला, अंडर सेक्रेटरी श्री एन टूथांग,जॉइंट डायरेक्टर श्री टीआरएस गोस्वामी तथा कमिटी अफसर श्रीमती पूजा किर्थवाल भी शामिल थे।

    अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उत्थान के लिए केंद्र और राज्य को मिलकर करना होगा कार्य:हेमन्त सोरेन झारखण्ड मुख्यमंत्री
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडीटीओ, एमवीआई एवं सड़क सुरक्षा की टीम ने की आमजनों से यातायात नियमों के पालन की अपील
    Next Article टूसू मैया सभी का कल्याण करें – काले

    Related Posts

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला…. SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    June 17, 2026

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला…. SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    पाकुड़ हिरणपुर में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    16 साल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.