Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कंबल खरीद में टेंडर शर्तों का उल्लंघन, विधायक सरयू राय ने सीएम से की आपूर्तिकर्ता पर कार्रवाई की मांग
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    कंबल खरीद में टेंडर शर्तों का उल्लंघन, विधायक सरयू राय ने सीएम से की आपूर्तिकर्ता पर कार्रवाई की मांग

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कंबल खरीद में टेंडर शर्तों का उल्लंघन, विधायक सरयू राय ने सीएम से की आपूर्तिकर्ता पर कार्रवाई की मांग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने कंबल टेंडर में बड़े पैमाने पर अनियमितता का आरोप लगाया है. सरयू राय का मानना ​​है कि टेंडर की शर्तों का उल्लंघन किया गया है. उन्होंने कंबल की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं. सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर कंबल सप्लायर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

    राष्ट्र संवाद से बातचीत के दौरान सरयू राय ने कहा कि ठंड में जो कंबल बांटे जा रहे हैं, उनकी क्वालिटी ठीक नहीं है. पूरे राज्य में 9 लाख 20 हजार कंबल बांटे जा रहे हैं. इसके लिए जो टेंडर निकाला गया था, टेंडर में कंबल सप्लायरों को जो शर्तें दी गई थीं, उन शर्तों का घोर उल्लंघन किया गया है. पिछली बार कंबल की खरीदारी जिला स्तर पर हुई थी. हर जिले के डीसी को यह अधिकार दिया गया था.

    उन्होंने कहा कि इस बार एक साथ केंद्रीकृत खरीदारी की गई है. कंबल हैंडलूम से बने होने चाहिए न कि पावरलूम से बने, यह टेंडर की मुख्य शर्त है. लेकिन जितने भी कंबल खरीदे गए हैं, वे सभी पावरलूम से बने हैं. सभी कंबल पानीपत से खरीदे गए हैं. इस वर्ष कंबल की खरीद का रेट भी पिछले वर्ष की तुलना में 75 से 80 रुपये अधिक है. टेंडर में कई शर्तें हैं, जिसका उल्लंघन किया गया है.

    विधायक सरयू राय ने कहा कि टेंडर की शर्तों का पालन नहीं करने वाले कंबल सप्लायर पर कार्रवाई होनी चाहिए, नहीं तो वह जिले से कुछ चुनिंदा सैंपल मंगवाकर कह देगा कि सब ठीक है. कंबल में 70 प्रतिशत से अधिक ऊन और बाकी फाइबर धागा होना चाहिए. लेकिन कंबल में न तो ऊन है और न ही फाइबर. पुराने कपड़ों को पीसकर सोडा बनाया जाता है. इस सोडा का अधिकांश हिस्सा कंबल बनाने में इस्तेमाल किया गया है. इसके लिए मैंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. इस मामले पर अभी तक मुख्यमंत्री की ओर से कोई जवाब नहीं आया है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा सदैव राष्ट्रहित की बात करती है – काले
    Next Article जमशेदपुर प्रशासन का अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त एक्शन, दर्जनों वाहन जब्त

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.