Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा की अध्यक्षता में जामताड़ा जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट के प्रबंधकीय समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड संथाल परगना

    उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा की अध्यक्षता में जामताड़ा जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट के प्रबंधकीय समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा की अध्यक्षता में जामताड़ा जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट के प्रबंधकीय समिति की आहूत बैठक संपन्न

    समीक्षा के दौरान उपायुक्त द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को दिया गया जरूरी दिशा निर्देश

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जामताड़ा जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट के प्रबंधकीय समिति एवं सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में उपायुक्त के द्वारा जामताड़ा जिला में डी0एम0एफ0टी0 मद से संचालित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते विगत बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने डीएमएफटी हाइमास्ट लाइट लगाने हेतु स्थल चयन करने का निर्देश दिया।

    वहीं आहूत बैठक में सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) फंड से संचालित परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान उपायुक्त द्वारा विगत बैठक की कार्यवाही के अनुपालन के साथ साथ सीएसआर मद से स्वीकृत योजनाओं के अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लंबित योजनाओं एवं कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।

    उन्होंने सीएसआर के तहत की जा रही जिला लाइब्रेरी के मरम्मती कार्य की जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं समाहरणालय परिसर अंतर्गत क्रेज सह फीडिंग रूम के निर्माण को लेकर विशेष प्रमंडल को प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया गया।

    _*इस मौके पर*_ वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री राहुल कुमार, (भा०व०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, जिला पंचायता राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री ओम प्रकाश मंडल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री विकास आनंद लांगुरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री चार्ल्स हेंब्रम, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री विकेश कुणाल प्रजापति, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ, जिला खनन पदाधिकारी श्री मिहिर सिलकर सहित अन्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“जनता ने डॉ. इरफान अंसारी को तीसरी बार विधायक चुनकर दिखाया विश्वास” – अजहरुद्दीन
    Next Article राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से पेफी हुई सम्मानित

    Related Posts

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    April 21, 2026

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    April 21, 2026

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा का फूटा आक्रोश, जर्जर पोल और बिजली समस्या पर सौंपा ज्ञापन

    अवैध पार्किंग पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा, टाटा-कांड्रा रोड हुआ जाममुक्त

    ‘जबरदस्त जागरिक’ के माध्यम से जागरूक दुनिया का सहनिर्माण

    हाता में भीषण सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित कार ने पैसेंजर टाटा मैजिक एवं दो मोटरसाइकिल सवार को मारा ठोकर, 2 मृत, 11 घायल,5 गंभीर

    महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का हमला: BJP की मंशा पर उठे सवाल, परविंदर सिंह का निशाना

    महिला आरक्षण बिल पर 25 अप्रैल को रांची में BJP का आक्रोश मार्च, जमशेदपुर से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

    सरयू राय की छवि धूमिल करने की साजिश: जदयू ने विकास सिंह और गोपाल यादव पर साधा निशाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.