Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक पूर्णिमा साहू ने पूर्वी विधानसभा के कई आंगनबाड़ियों का किया दौरा, सुविधाओं के उन्नयन पर दिया जोर, कहा- आंगनबाड़ियों में बुनियादी सुविधाओं, विकास और संचालन में नही होगी कोई कमी
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    विधायक पूर्णिमा साहू ने पूर्वी विधानसभा के कई आंगनबाड़ियों का किया दौरा, सुविधाओं के उन्नयन पर दिया जोर, कहा- आंगनबाड़ियों में बुनियादी सुविधाओं, विकास और संचालन में नही होगी कोई कमी

    News DeskBy News DeskJanuary 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक पूर्णिमा साहू ने पूर्वी विधानसभा के कई आंगनबाड़ियों का किया दौरा, सुविधाओं के उन्नयन पर दिया जोर, कहा- आंगनबाड़ियों में बुनियादी सुविधाओं, विकास और संचालन में नही होगी कोई कमी
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ियों का दौरा कर उनकी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सिदगोड़ा, विद्यापतिनगर और बिरसानगर क्षेत्रों के आंगनबाड़ियों में जाकर वहां की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को परखा और कार्यप्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी नेहा खालको भी उनके साथ मौजूद रहीं। विधायक ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दी जा रही सुविधाओं, पोषण आहार की गुणवत्ता, शिक्षा सामग्री और स्वच्छता व्यवस्थाओं की स्थिति का अवलोकन किया।

     

    विधायक ने आंगनबाड़ी की सेविकाओं, सहायिकाओं और बच्चों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझा। उन्होंने आंगनबाड़ियों में चल रही गतिविधियों की रिपोर्टिंग को पारदर्शी बनाने और सुविधाओं में सुधार के लिए डिजिटल रूप में ठोस कदम उठाने की बात कही। विधायक पूर्णिमा साहू ने केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आंगनबाड़ियों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रचारित करने पर बल दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि आंगनबाड़ी में एक सूचना बोर्ड लगाया जाए, जिसमें सभी योजनाओं की जानकारी स्पष्ट रूप से अंकित हो, ताकि स्थानीय लोग जागरूक हों और पात्र लोग लाभान्वित हो सकें। विधायक पूर्णिमा साहू ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के आंगनबाड़ियों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

    कहा- आंगनबाड़ियों में बुनियादी सुविधाओं विकास और संचालन में नही होगी कोई कमी विधायक पूर्णिमा साहू ने पूर्वी विधानसभा के कई आंगनबाड़ियों का किया दौरा सुविधाओं के उन्नयन पर दिया जोर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेवंट समाज वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया 49वाँ भक्त गुहा निषाद जयंती, विधायक पूर्णिमा साहू और पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का उद्घाटन
    Next Article फाइलेरिया मुक्ति अभियान को लेकर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक

    Related Posts

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.