Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अभिनेता सैफ अली खान पर चोरी के इरादे से घुसे हमलावरों ने किया हमला
    Breaking News Headlines सिनेमा

    अभिनेता सैफ अली खान पर चोरी के इरादे से घुसे हमलावरों ने किया हमला

    News DeskBy News DeskJanuary 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके मुंबई स्थित घर में हमला हुआ, जिसमें वे घायल हो गए हैं। घटना के बाद सैफ को इलाज के लिए लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी चल रही है। इस हमले के बाद सैफ की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है।

     

     

    सैफ अली खान की टीम ने बताया कि हमलावर चोरी के इरादे से उनके घर में घुसे थे। हालांकि, पकड़े जाने पर उनके और सैफ के बीच हाथापाई हो गई, जिसके दौरान सैफ पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि इस हमले में सैफ की पीठ पर चाकू के घाव हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी। अब तक तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। सैफ के घर और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। मुंबई के ज्वाइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर ने घटना की पुष्टि की है और बताया कि सैफ को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

    सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर और उनके दोनों बच्चे इस हमले में पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया है। बांद्रा पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने बयान में कहा कि सैफ और हमलावरों के बीच हाथापाई के सबूत मिले हैं। सैफ अली खान का घर मुंबई के बांद्रा स्थित पॉश इलाके में है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। इसके बावजूद उनके घर में चोरी की कोशिश और हमला चौंकाने वाला है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतीसरे वनडे में टीम इंडिया ने आयरलैंड को 304 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से किया कब्जा
    Next Article जामताड़ा से तीन साइबर ठग गिरफ्तार, देश के छह राज्यों में ये करते थे ठगी

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.