Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘9ए कोटला मार्ग’ पर ‘इंदिरा भवन’ बना कांग्रेस मुख्यालय, पहले ही दिन राहुल के बयान से छिड़ा वि
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    ‘9ए कोटला मार्ग’ पर ‘इंदिरा भवन’ बना कांग्रेस मुख्यालय, पहले ही दिन राहुल के बयान से छिड़ा वि

    News DeskBy News DeskJanuary 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘9ए कोटला मार्ग’ पर ‘इंदिरा भवन’ बना कांग्रेस मुख्यालय, पहले ही दिन राहुल के बयान से छिड़ा विवाद

    नयी दिल्ली, 15 जनवरी (भाषा) देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस का मुख्यालय करीब पांच दशक बाद बुधवार को ‘24 अकबर रोड’ से ‘9ए कोटला मार्ग’ पर नवनिर्मित ‘इंदिरा भवन’ में स्थानांतरित हो गया। पहले ही दिन पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान से विवाद खड़ा हो गया कि उनकी लड़ाई सिर्फ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से नहीं, बल्कि ‘इंडियन स्टेट’ (भारतीय राज व्यवस्था) से भी है।

    दूसरी तरफ, कांग्रेस ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान को लेकर उन पर ‘राजद्रोह’ का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

    कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन किया।

    वर्ष 1978 से पार्टी का मुख्यालय ‘24 अकबर रोड’ था। अब मुख्य विपक्षी दल का नया मुख्यालय ‘9ए कोटला मार्ग’ पर बनाया गया है।

    मुख्यालय के उद्घाटन के बाद खरगे और राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं को संबोधित किया और देश में विचारधारा की लड़ाई को लेकर जोश भरा।

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोहन भागवत का यह बयान राजद्रोह के समान है कि भारत को सच्ची स्वतंत्रता राम मंदिर बनने के बाद मिली।

    राहुल ने पार्टी के नए मुख्यालय के उद्घाटन के अवसर पर पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि भागवत ने जो कहा है वह हर भारतीय का अपमान है और किसी दूसरे देश में ऐसा होने पर तो भागवत अब तक गिरफ्तार किए जा चुके होते।

    भागवत ने सोमवार को कहा था कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ के रूप में मनाई जानी चाहिए, क्योंकि अनेक सदियों से दुश्मन का आक्रमण झेलने वाले देश को सच्ची स्वतंत्रता इस दिन मिली थी।

    खरगे ने भी अपने संबोधन में भागवत के बयान की निंदा की और कहा कि यदि वह इसी तरह का बयान देते रहे तो देश में उनका घूमना-फिरना मुश्किल हो जाएगा।

     

    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं ने तीखे हमले किए।

    नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी की इस टिप्पणी से कांग्रेस का ‘घिनौना सच’ सामने आ गया है।

    भाजपा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर आरोप लगाया कि यह कोई रहस्य नहीं है कि राहुल गांधी और उनके ‘परिवेशी तंत्र’ के शहरी नक्सलियों और ‘डीप स्टेट’ के साथ ‘गहरे संबंध’ हैं जो भारत को ‘बदनाम, अपमानित और खारिज’ करना चाहते हैं।

    ‘9ए कोटला मार्ग’ पर ‘इंदिरा भवन’ बना कांग्रेस मुख्यालय पहले ही दिन राहुल के बयान से छिड़ा वि
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआखिर हेमंत की सरकार वृद्ध, विधवा, दिव्यांग के सहायता राशि में कब करेंगे बढ़ोतरी, क्यों विपक्ष को बैठे-बिठाए मुद्दा बनाने का दे रहे हैं न्योता
    Next Article झारखंड से भटककर बंगाल पहुंचा बाघ पुरुलिया जिले में छिपा है: वन अधिकारी

    Related Posts

    आदित्यपुर अपहरण मामला: पुलिस की सक्रियता से कुछ घंटों में बरामद हुआ अगवा युवक

    September 15, 2026

    श्याम सुंदर प्रसाद सिंह के निधन से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ब्रह्मर्षि विकास मंच में शोक की लहर

    September 14, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर अपहरण मामला: पुलिस की सक्रियता से कुछ घंटों में बरामद हुआ अगवा युवक

    श्याम सुंदर प्रसाद सिंह के निधन से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ब्रह्मर्षि विकास मंच में शोक की लहर

    मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    राजेश शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया

    सीएसआर के तहत कराए गए विकास कार्यों के भुगतान में देरी: 15 संवेदक आर्थिक संकट में

    अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 2026: मानवाधिकार, संवाद और नागरिक कर्तव्य की नई परिभाषा

    भारत को वीटो का अधिकार बदलती विश्व व्यवस्था की अनिवार्य मांग

    सोलर एलईडी लाइट से रोशन होंगी जमशेदपुर पश्चिम की गलियां और चौक-चौराहे

    सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी मिथिलांचल सिदगोड़ा में शारदीय नवरात्र के लिए भूमि पूजन

    एसएसपी ने किया बिरसानगर थाना का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.