Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कई सालों से बंद पड़े प्ले फॉर पीस एंड प्रोग्रेस (पीपीपी) ट्रॉफी-2025 क्रिकेट प्रतियोगिता का होगा आयोजन
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    कई सालों से बंद पड़े प्ले फॉर पीस एंड प्रोग्रेस (पीपीपी) ट्रॉफी-2025 क्रिकेट प्रतियोगिता का होगा आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कई सालों से बंद पड़े प्ले फॉर पीस एंड प्रोग्रेस (पीपीपी) ट्रॉफी-2025 क्रिकेट प्रतियोगिता का होगा आयोजन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रामगोपाल जेना
    चक्रधरपुर :बुधवार को नगर परिषद विवाह भवन में विधायक सुखराम उरांव की अध्यक्षता में चक्रधरपुर के प्रबुद्ध लोगों की एक बैठक हुई. जिसमें विगत कई सालों से बंद पड़े प्ले फॉर पीस एंड प्रोग्रेस (पीपीपी) ट्रॉफी-2025 क्रिकेट प्रतियोगिता पुन: आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक के दौरान प्रतियोगिता की नियम एवं शर्तें तथा तिथि आदि का निर्धारण किया गया

    *सांसद व विधायक बने प्रायोजक*

    पीपीपी ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता को नये सिरे से जारी रखने के लिए एक संचालन समिति का गठन किया गया. प्रतियोगिता का प्रायोजन की जिम्मेदारी सांसद श्रीमती जोबा माझी एवं विधायक सुखराम उरांव ने लिया. शहरवासियों के सहयोग से उक्त प्रतियोगिता का आयोजन होगा. संचालन समिति में नारायण अग्रवाल, शीन अनवर, बैरम खान, बबई दा, शेष नारायण लाल, डॉ शिवपूजन सिंह, चुन्नू रहमान, निक्कु सिंह, गुड्डू सिंह, अवध खिरवाल, जय कुमार व दीपक पान को शामिल किया गया है.

    *प्रतियोगिता संचालन में बनाये गये कई नियम*

    बैठक की जानकारी देते हुए शेष नारायण लाल व गुड्डू सिंह ने बताया कि यह क्रिकेट प्रतियोगिता चक्रधरपुर की शांति, भाईचारगी, सौहार्द, अपनत्व, उन्नति, विकास के लिए आयोजित किया जा रहा है. प्रतियोगिता नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर 22 एवं 23 जनवरी 2025 को रेलवे इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित होगा. प्रतियोगिता का उदघाटन 22 जनवरी को सुबह 8.30 बजे होगा. उदघाटन सत्र में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन होगा, जिसमें सभी टीमों को अपने सभी खिलाड़ी सदस्यों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है. प्रतियोगिता में 16 आमंत्रित टीमों को शामिल किया गया है. उदघाटन सत्र के दौरान लॉटरी के माध्यम से फिक्सचर बनाये जायेंगे. जिन टीमों के बीच मुकाबला तय होगा, उन्हें ससमय मैच खेलना अनिवार्य होगा. किसी भी स्थिति में रेगुलर खिलाड़ी टीम में शामिल नहीं किये जायेंगे. पकड़े जाने पर टीम के विरुद्ध संचालन समिति द्वारा कार्रवाई की जा सकती है. केवल पूर्व खिलाड़ी ही टीम में शामिल किये जायेंगे. एक टीम में 15 खिलाड़ियों का नाम देना है जिनमें से 11 खिलाड़ी ही एक बार में खेलेंगे. मैच 6-6 ओवरों का होगा. एक गेंदबाज अधिकतम 2 ओवर ही गेंदबाजी कर सकेंगे. सभी मैच टेनिस बॉल से खेले जायेंगे. सभी टीमों को ड्रेस उपलब्ध कराया जायेगा
    हर मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जायेगा. फाइनल में विजेता एवं उपविजेता टीमों के साथ-साथ मैन ऑफ द फाइनल, मैन ऑफ द टुर्नामेंट, बेस्ट बॉलर, बेस्ट गेंदबाज, बेस्ट फील्डर आदि का पुरस्कार दिया जायेगा. आगामी 20 जनवरी तक सभी टीमों का टीम लिस्ट अनिवार्य रूप से जमा कर दिया जाना है.
    अम्पायर एवं संचालन समिति के निर्देशों का अनुपालन शर्त है.

    ये होंगे अतिथि

    प्रतियोगिता का उदघाटन चक्रधरपुर की अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 22 जनवरी की सुबह करेंगे. जबकि 23 जनवरी को समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह के अतिथि उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम, पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम एवं सीआरपीएफ 60 बटालियन के कमांडेंट होंगे.

    गुरूवार को होगी संचालन समिति की बैठक

    पीपीपी ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल संचालन के लिए बनाई गई समिति की बैठक गुरूवार को संध्या 4 बजे बुलाई गई है. जिसमें टीमों को अंतिम रूप देने के साथ आगे के कार्यों को करने की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी. विधायक सुखराम उरांव भी इस बैठक में शामिल रहेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleMETA के मालिक मार्क जुकरबर्ग को संसदीय समिति का समन, चुनाव पर बयान से मचा बवाल
    Next Article भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू, बाबूलाल मरांडी बने पहले सक्रिय सदस्य

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.