Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिंहभूम चैम्बर के वार्षिक वनभोज में सदस्यों ने बड़ी संख्या में परिवार सहित उपस्थित होकर उठाया वनभोज का आनंद
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    सिंहभूम चैम्बर के वार्षिक वनभोज में सदस्यों ने बड़ी संख्या में परिवार सहित उपस्थित होकर उठाया वनभोज का आनंद

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 14, 2025Updated:January 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिंहभूम चैम्बर के वार्षिक वनभोज में सदस्यों ने बड़ी संख्या में परिवार सहित उपस्थित होकर उठाया वनभोज का आनंद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा वार्षिक वनभोज का आयोजन रविवार को चाकुलिया स्थित ध्यान फाउण्डेशन परिसर, चाकुलिया गोशाला में किया गया। जिसमें लगभग पांच सौ सदस्यों ने अपने परिवार सहित उपस्थित होकर वनभोज का आनंद उठाया। यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी। महासचिव ने कहा यहां आकर एक अलौकिक आनंद की अनुभूति हुई है। चैम्बर का यह प्रयास होगा कि इसे सरकार के द्वारा निबंधित किया जाय।

    अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि सिंहभूम चैम्बर के द्वारा अपने सदस्यों एवं उनके परिवार के लोगों के मनोरंजन हेतु प्रत्येक वर्ष वनभोज का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष चैम्बर के द्वारा आयोजित वनभोज का आनंद उठाने के लिये चैम्बर सदस्यों के अलावा शहर के गणमान्’य लोग उपस्थित थे। अतिथि के तौर पर बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने भी उपस्थित होकर चैम्बर के ऐसे प्रयासों की सराहना की जिसमें व्यवसायिक गतिविधियों के इतर इस तरह के आयोजन किये जाते हैं। इस बार वनभोज के कार्यक्रम में चाकुलिया के व्यापारीगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
    वनभोज में पूर्व अध्यक्ष निर्मल काबरा, उमेश कांवटिया, आर. के. अग्रवाल ने भी उपस्थित होकर वनभोज की शोभा बढ़ाई तथा पदाधिकारियों का ऐसे आयोजनों के लिये हौसला बढ़ाया और सदस्यों को संबोधित किया।

    उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी एवं सचिव सुरेश शर्मा लिपु ने बताया कि वनभोज में सदस्यों के मनोरंजन के लिये विभिन्न तरह के खेल कूद का भी आयोजन किया गया जिसमें विजेताओं को पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

    वनभोज के दौरान सहयोग करने और इसके सफल बनाने के लिये ध्यान फाउण्डेशन की संचालिका डा0 श्रीमती शालिनी मिश्रा, कौशिक जी, राणा जी को भी चैम्बर के द्वारा सम्मानित किया गया।

    वनभोज को सफल बनाने में चैम्बर के पदाधिकारीगण उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सीए अनिल रिंगसिया के अलावा अन्य सदस्यगणों ने सपरिवार पहुंचकर पारिवारिक वनभोज का आनंद उठाया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमाला प्रमाणिक ने आदित्यपुर थाना के कुछ पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाकर एसपी से की शिकायत
    Next Article मकर संक्रांति पर सनातन उत्सव समिति ने किया कंबल वितरण

    Related Posts

    महुआ शराब को लेकर विवाद में युवक की मौत, एक पर हत्या का आरोप

    June 17, 2026

    प्रिया ड्रीम सिटी में जमीन घोटाले का आरोप, खरीदारों ने बिल्डर पर लगाया डबल रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

    June 17, 2026

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महुआ शराब को लेकर विवाद में युवक की मौत, एक पर हत्या का आरोप

    प्रिया ड्रीम सिटी में जमीन घोटाले का आरोप, खरीदारों ने बिल्डर पर लगाया डबल रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    ईचागढ़ थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक 

    बोलानी ठीका मजदूर संघ ने सेल प्रशासन को माँग पत्र सुपुर्द कर ठेकाकंपनी के दादागिरी पर रोक लगानै की माँग की

    फुलडुंगरी में भागमति सेवा सदन का हुआ उद्घाटन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

    जगन्नाथपुर पुलिस की बड़ी सफलता, तकनीकी जांच से सुलझी हत्या की गुत्थी

    जेडआरयूसीसी बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए रेल सुविधाओं के कई मुद्दे, टाटानगर से ट्रेनें नहीं होंगी स्थानांतरित

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला। SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास*

    भाजपा नेता भरत सिंह से मिले ‘‘मोटू-पतलू’’ शो के मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती, कला और संस्कृति पर हुई चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.