Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » माला प्रमाणिक ने आदित्यपुर थाना के कुछ पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाकर एसपी से की शिकायत
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    माला प्रमाणिक ने आदित्यपुर थाना के कुछ पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाकर एसपी से की शिकायत

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    माला प्रमाणिक ने आदित्यपुर थाना के कुछ पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाकर एसपी से की शिकायत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गम्हरिया।प्रखंड के बोलाईडीह निवासी माला प्रमाणिक ने आदित्यपुर थाना के कुछ पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने पत्र में अपने और अपने परिवार पर हो रही मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना की विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने अपने पत्र में बताया है कि आदित्यपुर पुलिसकर्मी पिछले एक साल से उनके परिवार, विशेषकर उनके पति और बेटे को परेशान कर रहे हैं। बीते 9 जनवरी की रात लगभग एक से दो बजे कुछ पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और दरवाजे पर जोर-जोर से लात मारने लगे। जब उनके पति ने दरवाजा खोला तो पुलिस ने उन्हें थाने चलने को कहा। माला प्रमाणिक के अनुसार, उनके पति का दस वर्ष पुराना एक मामला था, जिसमें उन्हें अदालत द्वारा बरी कर दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनके पति और बेटे के साथ बदसलूकी की। जब उनका बेटा जो कि एक कॉलेज का छात्र है, वह जानकारी लेने गया तो पुलिसकर्मियों ने उसे बेरहमी से पीटा और थाने ले जाकर हाजत में बंद कर दिया। माला प्रमाणिक ने यह भी दावा किया कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, अश्लील बातें कीं और डंडे से हमला किया। माला प्रमाणिक ने उंक्त घटना का वीडियो क्लिप भी उनके पास मौजूद होने की बात कही है जो उनके आरोपों को साबित कर सकते हैं। माला प्रमाणिक ने पुलिस अधीक्षक से इस घटना पर संज्ञान लेने और उन्हें व उनके परिवार को न्याय दिलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही पुलिस प्रताड़ना के कारण उनका परिवार सामान्य जीवन जीने में असमर्थ है और उनके बेटे की पढ़ाई पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उंक्त पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक झारखंड और पुलिस महानिरीक्षक, प. सिंहभूम, चाईबासा को भी प्रेषित की गई है। में भेजा गया है। हालांकि इस मामले में पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना की सत्यता और आरोपों की जांच का आश्वासन दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बिंदेश्वरी दुबे को याद कर किया नमन
    Next Article सिंहभूम चैम्बर के वार्षिक वनभोज में सदस्यों ने बड़ी संख्या में परिवार सहित उपस्थित होकर उठाया वनभोज का आनंद

    Related Posts

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    April 21, 2026

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    April 21, 2026

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा का फूटा आक्रोश, जर्जर पोल और बिजली समस्या पर सौंपा ज्ञापन

    अवैध पार्किंग पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा, टाटा-कांड्रा रोड हुआ जाममुक्त

    ‘जबरदस्त जागरिक’ के माध्यम से जागरूक दुनिया का सहनिर्माण

    हाता में भीषण सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित कार ने पैसेंजर टाटा मैजिक एवं दो मोटरसाइकिल सवार को मारा ठोकर, 2 मृत, 11 घायल,5 गंभीर

    महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का हमला: BJP की मंशा पर उठे सवाल, परविंदर सिंह का निशाना

    महिला आरक्षण बिल पर 25 अप्रैल को रांची में BJP का आक्रोश मार्च, जमशेदपुर से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

    सरयू राय की छवि धूमिल करने की साजिश: जदयू ने विकास सिंह और गोपाल यादव पर साधा निशाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.