Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने ज्वलंत मुद्दों से रघुवर को घेरने की बनााई रणनीति
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा

    प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने ज्वलंत मुद्दों से रघुवर को घेरने की बनााई रणनीति

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2019Updated:November 25, 2019No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने ज्वलंत मुद्दों से रघुवर को घेरने की बनााई रणनीति
    देवानंद सिंह
    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्ष्ोत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सह यूपीए गठबंधन ने प्रोफेसर गौरव वल्लभ को संयुक्त प्रत्याशी घोषित कर दिया है। उन्होंने प्रत्याशी घोषित होने के साथ ही, रघुवर दास के खिलाफ सवालों की बौछार शुरू कर दी है। दिग्गज प्रत्याशियों के उक्त सीट पर चुनाव मैदान में होने से मुद्दों की लड़ाई चरम तक जाने की संभावना बढ़ गई है। इसमें सबसे अधिक चुनौतियों का सामना मुख्यमंत्री रघुवर दास को करना पड़ेगा। प्रोफेसर गौरव वल्लभ के अलावा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का बिगुल पकड़े निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में सरयू राय भी हैं, जबकि प्रोफेसर गौरव वल्लभ राष्ट्रीय और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ रखते हैं, जिनके जरिए वह रघुवर दास को घेरने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। ऐसे में, दोनों ही प्रभावशाली नेताओं को रघुवर दास कितना डिफेंड कर पाएंगे, यह देखना खासा दिलचस्प होगा।
    प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने जिस तरह से मीडिया से बातचीत में प्रदेश के मुद्दे उछाले हैं। वे अपने-आप में बहुत मायने रखते हैं। प्रदेश में बढ़ा भ्रष्टाचार, घटते रोजगार, 86 बस्तियों के मालिकाना हक के मुद्दे से लेकर जमशेदपुर का विकास उठकर खड़कपुर तक पहुंचना जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश में शिक्षा की खराब स्थिति व मेडिकल कॉलेजों को खोलने के नाम पर प्रदेश की जनता के साथ की गई धोखाधड़ी जैसे मुद्दों को लेकर भी रघुवर दास को घ्ोरने का कोई मौका नहीं छोड़ा जाने वाला है। बकायदा, गौरव वल्लभ ने उन तमाम मुद्दों की सूची बना डाली है, जिनको लेकर रघुवर दास को घ्ोरा जाना है। एक अच्छे राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ-साथ प्रोफेसर वल्लभ की छवि प्रखर बुद्धिजीवी के रूप में है। इसीलिए इस बात की पूरी संभावना है कि वह मुद्दों को लेकर अपना पक्ष मजबूती से रखने में पीछे नहीं रहेंगे।
    यहां बता दें कि प्रोफेसर गौरव वल्लभ वही व्यक्ति हैं, जिन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संबित पात्रा से एक टीवी चैनल के डिबेट में पूछ लिया था कि पांच ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं और संबित पात्रा इसका जवाब नहीं दे सके हालांकि गौरव बल्लभ का राजनीतिक सफर बहुत लंबा नहीं है, लेकिन उनकी योग्यता को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाकर अहम जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे वह बखूबी निभा भी रहे हैं।
    42 वर्षीय गौरव वल्लभ पिछले 18 वर्षों से एक्सएलआरआइ में फाइनांस के प्रोफेसर हैं। उनके माता-पिता भी दोनों शिक्षाविद् हैं। गौरव ने फाइनांस एंड बिजनेस मैनेजमेंट के साथ ही एलएलबी, सीए, कंपनी सेक्रेटी, एम. कॉम, पीएचडी और अमेरिका से रिस्क मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। वह हावर्ड युनिवर्सिटी में भी पढ़ा चुके हैं। भारत और अमेरिका के विभिन्न विश्वविद्यालयों से उनके करीब 1०० शोध-पत्र भी प्रकाशित हो चुके हैं। वह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में भी कार्य कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त वह देश के लगभग सभी आइआइएम में पढ़ाने के साथ ही देश के कई बड़े बैंकों व कंपनियों के बोर्ड में भी शामिल हैं। उन्हें लोकसभा रिसर्च फेलोशिप भी मिल चुका है। चुनाव मैदान में उतरते ही उन्होंने अपने उद्देश्य को साफ करते हुए कहा कि उनका मकसद सरकारी शिक्षा के क्ष्ोत्र को मजबूत करना, सरकारी अस्पताल को आम जनता के लिए जिम्मेदार बनाना, कंपनियों को किसी भी हाल में बंद नहीं होने देना, मालिकाना हक दिलाने हेतु प्रतिबद्धता और समाज एवं प्रदेश के सभी विषयों का संज्ञान लेना होगा। उन्होंने कहा कि अगर, रघुवर सरकार इन सभी मुद्दों को लेकर गंभीर रही होती तो प्रदेश की तस्वीर कुछ अलग होती।
    उन्होंने मोमेंटम झारखंड के मुद्दे को लेकर भी प्रदेश की सरकार को घ्ोरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस कार्यक्रम को प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए बड़े-बड़े जोरशोर से आयोजित किया था, लेकिन नतीजा यह हुआ कि प्रदेश में कोई भी निवेशक नहीं आया। भव्य आयोजन में करोड़ों खर्च करने के बाद भी निवेश नहीं आया तो इसका जिम्मेदार कौन है ? क्या सरकार को इसकी जिम्मेदारी नहीं लेनी चाहिए। प्रोफसर वल्लभ ने कहा कि यह कार्यक्रम महज 3-4 हजार की एक थाली खाने और लाखों की चाय पीने के लिए आयोजित किया गया था। मालिकाना हक दिलाने को लेकर भी उन्होंने सरकार को घ्ोरा। उनका मानना है कि इस संबंध में सरकार के पास कोई खुला विजन नहीं था। उन्होंने कहा कि अगर, उन्हें क्ष्ोत्र की जनता का प्यार मिलता है और वह जीतते हैं तो वह इस समस्या का समाधान निश्चित ही कराएंगे। उन्होंने बताया कि उनके पास इस संबंध में पूरा विजन है। जिसके तहत वह इस समस्या को हल करेंगे। शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर भी उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने जोर दिया कि प्रदेश में डिग्री कॉलेजों की संख्या बढ़नी चाहिए।
    वहीं, प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों को खोलने के इतर सरकारी अस्पतालों की स्थिति सुधारने पर जोर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जमश्ोदपुर में जो सरकारी अस्पताल है, वहां लोग इलाज कराने तो जाते हैं, लेकिन वापस भी बीमार होकर ही लौटते हैं। इसकी वजह है कि सरकार की तरफ से सरकारी अस्पतालों के जीर्णोद्धार के लिए कुछ नहीं किया गया। यही स्थिति रोजगार से लेकर अन्य मौलिक सुविधाओं को लेकर भी है। निश्चित ही मौलिक समस्याओं से लोगों का ज्यादा टच होता है। अब देखना यह है कि लोग अपनी मौलिक समस्याओं को अधिक महत्व देते हैं या फिर मोदी फैक्टर व प्रदेश सरकार की रणनीति को।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेवीएम जिलाध्यक्ष बबुआ सिंह ने घर-घर घूमकर अभय सिंह के लिए मांगा समर्थन
    Next Article निर्दलीय प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार सिंह(बमभोला सिंह) का आज से जनसंपर्क अभियान शुरू

    Related Posts

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    July 4, 2026

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    सांसद विद्युत वरण महतो ने मलेरिया पीड़ित गांव का दौरा किया, मृतक के परिजनों से भेंट किया

    तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.