Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सदस्यता अभियान की व्यापक सफलता और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पूर्वी विधानसभा में भाजपा ने बनाई रणनीति
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धनबाद रांची राजनीति संथाल परगना

    सदस्यता अभियान की व्यापक सफलता और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पूर्वी विधानसभा में भाजपा ने बनाई रणनीति

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सदस्यता अभियान की व्यापक सफलता और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पूर्वी विधानसभा में भाजपा ने बनाई रणनीति

    *बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास हुए शामिल, कहा- संपर्क और संवाद के जरिये लोगों को बनाएं पार्टी का सदस्य*

    सामाजिक समरसता और स्वच्छ राजनीति का प्रतीक बने हमारा सदस्यता अभियान:रघुवर दास
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित सदस्यता अभियान को और अधिक प्रभावी एवं गति प्रदान करने के उद्देश्य से सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक समपन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत निवास करने वाले वरिष्ठ नेताओं और जिला के समस्त पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संर्पक और संवाद के जरिये लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। इसके लिए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उन्हें भाजपा का सदस्य बनाया जाए। श्री दास ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल संख्या बढ़ाना नहीं है, बल्कि हर सदस्य को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।

     

     

    हमारा यह अभियान सामाजिक समरसता और स्वच्छ राजनीति का प्रतीक बने, इस दिशा में हम सबको कार्य करना है। उंन्होने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर एवं समर्पित भावना के साथ कार्य करने की अपील की।
    इस दौरान बैठक का संचालन जिला महामंत्री संजीव सिंह और धन्यवाद ज्ञापन बारीडीह मंडल अध्यक्ष जीवन साहू ने किया।

    इस अवसर पर चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, कुलवंत सिंह बंटी, खेमलाल चौधरी, पप्पू सिंह, अप्पा राव, सुरेश शर्मा, युवराज सिंह, विकास शर्मा, सूरज सिंह, बबलू गोप, जीवन साहू, श्रीराम प्रसाद, अमित अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह समेत कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    सदस्यता अभियान की व्यापक सफलता और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पूर्वी विधानसभा में भाजपा ने बनाई रणनीति
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन
    Next Article फरीदाबाद की वरिष्ठ लेखिका रिया अग्रवाल करेंगी चित्तौड़गढ़ साहित्य उत्सव 2025 में शिरकत

    Related Posts

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    June 17, 2026

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    June 17, 2026

    रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    गिरिडीह 20 जून को होनी थी शादी, 8 दिन पहले प्रेमी संग भागी बेटी; आहत पिता ने राजदह धाम में जीते जी किया पिंडदान

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    रामपुर में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी: महिला गिरफ्तार

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव: सियासत गरमाई, किलेबंदी तेज

    राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी: भक्तों का विश्वास और सुरक्षा पर सवाल

    सुख़न का आशियाँ: बशीर बद्र के नाम साहित्यिक संगोष्ठी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.