Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दी श्रद्धांजलि,पूर्व राज्यपाल रघुवर दास का भव्य स्वागत
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धनबाद बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दी श्रद्धांजलि,पूर्व राज्यपाल रघुवर दास का भव्य स्वागत

    News DeskBy News DeskJanuary 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *जमशेदपुर में स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दी श्रद्धांजलि*

    *पूर्व राज्यपाल रघुवर दास का भव्य स्वागत*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर में स्वामी विवेकानंद की जयंती श्रद्धा भाव से मनाई गई। सिदगोड़ा स्थित हिंदुस्तान मित्र मंडल क्लब प्रांगण में स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अखिलेश चौधरी और शहरवासियों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और विचारों को याद किया गया और उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

    *कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का केंद्र रहे स्वच्छता सर्वेक्षण के ब्रांड एंबेसडर और हिंदुस्तान मित्र मंडल के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी द्वारा वेस्टेज ब्लेड से बनाए गए विभिन्न उपकरणों का प्रदर्शन। इन उपकरणों को देखकर लोगों ने इसकी सराहना की और स्वच्छता अभियान में योगदान देने के महत्व को समझा।*

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस मौके पर स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए युवाओं से नशा मुक्ति और उनके विचारों को जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा, “स्वामी विवेकानंद ने हमेशा समाज की सेवा और आत्मनिर्भरता की बात की, हमें उनके विचारों को आत्मसात करके अपने जीवन में अमल करना चाहिए।”

    इस कार्यक्रम में अखिलेश चौधरी और पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर महेश्वर प्रसाद व अन्य सम्मानित अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर आधारित अनेक विचार साझा किए और युवाओं से समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। साथ ही, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम को भव्य बनाने में स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान के पदाधिकरियों
    एवं सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

    **************

    *पूर्व राज्यपाल रघुवर दास का भव्य स्वागत*

     

    ओड़िसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास एक बार फिर सक्रिय राजनीती मे वापसी कर चुके हैँ, राजधानी रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय मे दोबारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण के उपरांत वें रविवार को जमशेदपुर के एग्रीको स्थित अपने आवास पहुंचे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया, इस दौरान पूर्व राज्यपाल सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी अपने पुराने साथियों को पाकर काफ़ी खुश नजर आये, मीडिया से बातचीत मे उन्होंने कहा की जमशेदपुर की जनता को वे सबसे पहले नमन करते हैँ जिन्होंने एक मजदूर वर्ग के व्यक्ति को शिखर तक पहुँचाया, साथ ही कहा की कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर वे और ज्यादा उत्साहित है, वहीँ झारखण्ड की नयी सरकार के सवाल पर उन्होंने कहा की झारखण्ड की जनता ने एक बड़ा जनादेश इंडी गठबंधन को दिया है इसलिए इंडी गठबंधन की सरकार को जनता से किये गए वादों को पूरा करना चाहिए वरना जनता ने एनडीए को भी वोट देकर विपक्ष तक पहुँचाया है और अगर सरकार वादों को पूरा नहीं करती है तो विपक्ष जनता के हितों के रक्षा हेतु आंदोलनरत रहेगा. स्वागत समारोह को भव्यता प्रदान करने में सूर्य मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी अमरजीत सिंह राजा के साथ सैकड़ो लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

    *जमशेदपुर में स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वामी विवेकानंद अमर रहे के नारों से गूंज उठा साकची गोलचक्कर , नमन का आयोजन रहा ऐतिहासिक 
    Next Article राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सनातन सेवा ट्रस्ट के माध्यम से पटमदा स्थित गोबरघुसी पंचायत, लौड़ाईडूंगरी कमरडूंगरी टोला में सबर समाज के बीच कंबल वितरण किया गया

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.