Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वामी जी के उपदेश मान कर ही भारत स्वावलंबी बनाःसरयू राय
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    स्वामी जी के उपदेश मान कर ही भारत स्वावलंबी बनाःसरयू राय

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वामी जी के उपदेश मान कर ही भारत स्वावलंबी बनाःसरयू राय

    स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के कार्यक्रम में बोले जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक

    मात्र 39 साल की आयु में स्वामी जी ने सनातन के लिए असाधारण कार्य किये

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    *जमशेदपुर*। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद का नाम लेने मात्र से ही एक सकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है. आज भारत स्वावलंबी हुआ है तो स्वामी जी के उपदेशों पर अमल करने के कारण ही ऐसा हो पाया है. दरअसल, भारत के विकास के मूल में स्वामी जी का आधार है. उन्होंने 39 वर्ष की आयु में देश और विदेश में सनातन धर्म को प्रतिष्ठित करने के लिए जो कार्य किया, वह असाधारण है. वह स्वामी जी की जयंती के अवसर पर स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट द्वारा टेल्को भुवनेश्वरी मंदिर परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद उद्यान में माल्यार्पण सह बौद्धिक विचार कार्यक्रम में अपने विचार रख रहे थे.

    सरयू राय ने कहा कि यह कहा जाता है कि स्वामी जी ने जेआरडी टाटा के साथ एक जहाज में यात्रा करने के दौरान उन्हें यह सुझाव दिया था कि टाटा स्टील की स्थापना इस भूमि पर करनी चाहिए. तब जाकर भारत की पहली स्वदेशी कंपनी के रूप में टाटा स्टील अस्तित्व में आया. स्वामी जी का योगदान शहर के लिए प्राण तत्व है.

    उन्होंने कहा कि भुवनेश्वरी देवी मंदिर की तलहटी पर बना यह स्थान भी इस आध्यात्मिकता को और बल प्रदान करेगा. इस हमें सजाना और संवारना चाहिए. निकट भविष्य में ठाकुर जी और मां शारदा को भी यहां स्थापित करने का प्रयास होगा. यहाँ से निकलने वाली किरणें अध्यात्म को आम लोगो के बीच सरल-सुलभ बनाने व मां भुवनेश्वरी एवं श्री कृष्ण की कृपा से विवेकानंद के संदेश को आम जन तक पहुंचाने में कारगर होगा.

    इस अवसर पर मंदिर के प्रमुख पुजारी आचार्या आर गोविंद राजन, आचार्य टीके सुकुमारन, जदयू के वरिष्ठ नेता सुबोध श्रीवास्तव, अशोक गोयल, इंद्रजीत सिंह, प्रचेष्टा ग्रुप के सुब्रता दास, दीपांकर प्रामाणिक, पार्थो, प्रतीम महतो, पारथा चक्रवर्ती, अजय दास, जे साहू, विश्वजीत कुंडू, प्रणव राय, मनोज महतो, असीम पाठक, कुमकुम दास, पिंकी विश्वास, पौली विश्वास, रमेश बैनर्जी सहित कई लोग मौजूद रहे.

    India became self-reliant only by following Swamiji's teachings: Saryu Rai
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभोजपुरी आईडल सीजन 2 का ऑडिशन सफलतापूर्वक हुआ
    Next Article “NATURE” एनजीओ द्वारा “OXYGEN” कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को भविष्य के लिए सशक्त बनाया जाएगा

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    July 21, 2026

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा मे खैनी के खातिर खूनी खेल: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने खैनी के लिए साथी को मारा

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    स्वदेशी जागरण मंच की पर्यावरण पहल: साईं सरस्वती स्कूल में संगोष्ठी, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त रहने का संकल्प

    14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.