Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान के तहत जिला कांग्रेस ने बिष्टूपुर में पदयात्रा निकाला
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान के तहत जिला कांग्रेस ने बिष्टूपुर में पदयात्रा निकाला

    News DeskBy News DeskJanuary 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान के तहत जिला कांग्रेस ने बिष्टूपुर में पदयात्रा निकाला

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में विशाल पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन बिष्टूपुर में *जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान* के तहत जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
    पैदल मार्च कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय से निकल कर बिष्टूपुर बाजार क्षेत्र में तीन किलोमीटर भ्रमण किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने नारा लगाते हुए कहा कि महात्मा गाँधी का ये बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान, जय संविधान, जय भीम जय भीम, सरदार बल्लभ भाई पटेल अमर रहे, लालबहादुर शास्त्री अमर रहे, जय बापू, सुभाष चंद्र बोस, जवाहरलाल नेहरु अमर रहे, बिरसा मुण्डा अमर रहे, भारत के तमाम शहीद अमर रहे का गर्मजोशी के साथ जयकारा लगाया।
    वहीं सरकार पर तंज कसते हुए कांग्रेसजनों ने नारा लगाया कि संविधान की हत्या करना बंद करों, डाॅ भीमराव अंबेडकर का अपमान करना बंद करो, मोदी सरकार हाय हाय का गगनभेदी नारा लगाया।
    पदयात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत वर्ष में संविधान के उपर जोरदार हमला हो रहे है, हमारे स्वतंत्रता सेनानी एवं महापुरूषों को लगातार अपमान किया जा रहा है, ये सब घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आखों के सामने घटित हो रहा है। यह भारत के लिए चिंता की बात है। एक एक कांग्रेसजनों एवं आमजनता को आगे आ कर संविधान के रक्षार्थ खड़ा होना होगा।
    पैदल मार्च में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, राजकिशोर यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, शशी कुमार सिन्हा, के के शुक्ल, खगेनचन्द्र महतो, अतुल गुप्ता, संजय सिंह आजाद, नलिनी कुमारी, अरूण सिंह, रजनीश सिंह, अली रजा खान, अमित श्रीवास्तव, सुशील घोष, रंजीत सिंह, अरूण बारीक, अशोक सिंह क्रांतिकारी, अनन्त लाल, मनोज उपाध्याय, हरिहर प्रसाद, मृत्युंजय कुमार, मथुरा प्रसाद, पी सी स्वामी, इंतिखाब वास्ती, गीता सिंह, सुशीला पाण्डेय, धीरज कुमार, त्रिनाथ, संजय घोष, आशीष ठाकुर, प्रमोद मिश्र, राजा ओझा, सन्नी सिंह, अजय शर्मा, निखिल कुमार, कुमार गौरव, मो आलम, अंकुश बनर्जी, मुन्ना मिश्र, राजेन्द्र सिंह, इन्द्रजीत सिंह सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।
    धन्यवाद ज्ञापन बिष्टूपुर मण्डल अध्यक्ष अली रजा खान ने दिया।

     

    जय बापू जय भीम जय संविधान अभियान के तहत जिला कांग्रेस ने बिष्टूपुर में पदयात्रा निकाला
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअवैध खनिज परिवहन को लेकर लगातार की जा रही कार्रवाई
    Next Article Jamshedpur 30 जरुरतमंदों को दिये गये कंबल

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.