Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कंबल सेवा के जरिये ठंड से राहत पहुंचा रही सामाजिक संस्था लोक समर्पण, बिरसानगर क्षेत्र में सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण।
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    कंबल सेवा के जरिये ठंड से राहत पहुंचा रही सामाजिक संस्था लोक समर्पण, बिरसानगर क्षेत्र में सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण।

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कंबल सेवा के जरिये ठंड से राहत पहुंचा रही सामाजिक संस्था लोक समर्पण, बिरसानगर क्षेत्र में सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण।
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    लौहनगरी जमशेदपुर में बढ़ती ठंड से निजात दिलाने के उद्देश्य से शहर की समाजिक संस्था लोक समर्पण के द्वारा रविवार को बिरसानगर क्षेत्र में कंबल वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी ललित दास के नेतृत्व में बिरसानगर स्थित 1बी हरि मंदिर माछपाड़ा में स्थानीय जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष ललित दास के संग संस्था के सदस्यों ने पांच सौ से अधिक लोगों को कंबल भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष ललित दास ने स्थानीय लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं व्यक्त की। उन्होंने बताया कि संस्था लोक समर्पण के द्वारा जमशेदपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों की लगातार सेवा की जा रही है। बढ़ते ठंड के मद्देनजर लोगों को ठंड से बचाव हेतु संस्था के युवा सदस्य लगातार जरूरतमंदों के बीच जाकर कंबल सेवा के जरिये उन्हें राहत पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ तौर पर झलक रही थी। सभी ने इसके लिए संस्था का आभार जताया।

    इस दौरान स्थानीय रुनू यादव, कन्हाई दास, नंदिता, मनोज गोप, गौतम गोप, तापस दास, मनीष सिंह, साहिल शर्मा समेत संस्था के सचिव नीरज कुमार, अभिषेक अग्रवाल, ज्ञान सिंह चौहान, रूपेश साहू, दीपक सिंह, रितेश दत्ता, सुभाष मुखी, गौरव कुमार, मिंटू अग्रवाल व अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिशोर कुणाल का निधन मेरी व्यक्तिगत क्षतिःसरयू राय
    Next Article सोनारी कैंप से चयनित 70 रोगियों का ऑपरेशन 6 जनवरी को पूर्णिमा नेत्रालय में श्री श्याम सखा मंडल एवं आनंद मार्ग के सहयोग से किया जाएगा

    Related Posts

    दानापुर में होटल पर छापेमारी, संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, कई गिरफ्तार

    July 15, 2026

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 15, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दानापुर में होटल पर छापेमारी, संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, कई गिरफ्तार

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक को श्रद्धांजलि

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    गोवंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य बीमा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 12 शातिर गिरफ्तार

    लुटता अंतिम जन: डिजिटल भारत की अधूरी सुरक्षा का कड़वा सच

    चढ़ावे में हेराफेरी: आस्था के धन पर सवाल, पारदर्शी व्यवस्था की जरूरत

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, दिनेश कुमार ने दिलाई शपथ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.