Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी ने रोजगार मेले में 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री मोदी ने रोजगार मेले में 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रधानमंत्री मोदी ने रोजगार मेले में 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा

    नयी दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भर्ती अभियान ‘रोजगार मेला’ के तहत करीब 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा।

    इस अवसर पर नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के युवाओं के सामर्थ्य और प्रतिभा का भरपूर उपयोग उनकी सरकार की प्राथमिकता है।

     

     

    उन्होंने कहा, “रोजगार मेलों के जरिए हम लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं। पिछले 10 वर्षों से सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संस्थानों में सरकारी नौकरी देने का अभियान चल रहा है। आज भी 71,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।”

    उन्होंने कहा कि बीते एक, डेढ़ साल में करीब 10 लाख युवाओं को सरकार ने पक्की सरकारी नौकरी दी है।

    उन्होंने कहा, “आज भारत का युवा, नए आत्मविश्वास से भरा हुआ है। वह हर सेक्टर में अपना परचम लहरा रहा है।”

     

     

    यह रोजगार मेला देश भर में 45 स्थानों पर आयोजित किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्त किया जाएगा। इनमें गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा शामिल हैं।

    रोजगार मेले की शुरुआत 22 अक्टूबर 2022 को हुई थी। हाल ही में संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार ने बताया था कि रोजगार मेले के जरिए अब तक कई लाख युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहैदराबाद: एक्टर अल्लू अर्जुन के आवास पर तोडफ़ोड़, हिरासत में लिए गए छह लोग
    Next Article बम की धमकियों से निपटने के लिए दिल्ली के स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षित करेगी पुलिस

    Related Posts

    उपायुक्त राजीव रंजन के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

    July 15, 2026

    SIR-2026: दूधकुंडी मतदान केंद्र पर गणना प्रपत्रों का 100% डिजिटाइजेशन पूरा, BLO बसंती मांडी सम्मानित

    July 15, 2026

    जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त राजीव रंजन के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

    SIR-2026: दूधकुंडी मतदान केंद्र पर गणना प्रपत्रों का 100% डिजिटाइजेशन पूरा, BLO बसंती मांडी सम्मानित

    जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

    सुनील गुप्ता के प्रयास से रोड नंबर-3 का गड्ढा भरा, लोगों में खुशी

    लगातार तीसरी बार चैंपियन बनकर टाइगर नाइट्स ने रचा इतिहास, JGL-9 का खिताब किया अपने नाम

    बैंक ऑफ बड़ौदा पर 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पीड़ित ने सिदगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग

    विद्यालयों में स्वच्छता कार्यशाला, बच्चों को डेंगू व मौसमी बीमारियों से बचाव के बताए उपाय

    राजनीति में विरोध हो, चरित्र हनन नहीं लोकतंत्र की मर्यादा सबसे ऊपर

    दानापुर में होटल पर छापेमारी, संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, कई गिरफ्तार

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.