Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में “पोषण भी, पढ़ाई भी” प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का उपायुक्त कुमुद सहाय ने किया शुभारंभ
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में “पोषण भी, पढ़ाई भी” प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का उपायुक्त कुमुद सहाय ने किया शुभारंभ

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में “पोषण भी, पढ़ाई भी” प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का उपायुक्त कुमुद सहाय ने किया शुभारंभ

    निजाम खान ।राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: समाहरणालय जामताड़ा परिसर स्थित एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में “पोषण भी, पढ़ाई भी” प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनवाड़ी सेविकाओं के 03 दिवसीय प्रशिक्षण सह प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने शुभारंभ किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने कहा कि
    “पोषण भी, पढ़ाई भी” कार्यक्रम एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य जिले के बच्चों के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है। यह कार्यक्रम बच्चों को सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक पोषण भी प्रदान करता है। उन्होंने आगे कहा कि देश भर में पोषण और प्रारंभिक बचपन की शिक्षा में सुधार के उद्देश्य से पोषण भी पढ़ाई भी की शुरूआत की गयी है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में 0-3 एवं 03 से 06 वर्ष के बच्चों के लिए नवचेतना एवं आधारशिला के अन्तर्गत प्रारंभिक बचपन की देखभाल, शिक्षा, पोषण, बच्चों के विकास के सभी आयामों, पोषण ट्रेकर एप, एमसीपी कार्ड, स्थानीय चीजों का प्रयोग कर आंगनबाड़ी केन्द्रों को लर्निंग सेन्टर के तौर पर विकसित करने के संबंध में जानकारी दी गई है। आप लोगों को बताया गया कि कैसे करना एवं क्या क्या करना है। आप लोग जो प्रशिक्षण लिए हैं उसका सदुपयोग करें, ताकि कार्यक्रम के उद्देश्य को सफल बनाया जा सके। वहीं इस मौके पर उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी आंगनवाड़ी सेविकाओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया एवं सभी को शुभकामनाएं दीं।

    वहीं कार्यक्रम के दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ ने कार्यक्रम के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान किया।

    _*इस मौके पर*_ संबंधित अधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, आंगनवाड़ी सेविकाएं सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा जी से अधिक मेडिकल कॉलेज की मांग:डॉ. इरफान अंसारी
    Next Article कुंडहित पुलिस ने खोट्टोजोरी गांव के मदन महतो के घर से लगभग 100 क्विंटल अवैध कोयला को जप्त कर लाया थाना

    Related Posts

    जामताड़ा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, नाबालिग अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    May 26, 2026

    पूर्वी सिंहभूम में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में शुरू हुए हीट स्ट्रोक केयर सेंटर

    May 26, 2026

    सरायकेला में दिल दहला देने वाली वारदात, जंगल में मिला जला हुआ शव

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, नाबालिग अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    पूर्वी सिंहभूम में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में शुरू हुए हीट स्ट्रोक केयर सेंटर

    सरायकेला में दिल दहला देने वाली वारदात, जंगल में मिला जला हुआ शव

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.