Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धान खरीद में प्रदेश के किसानों के साथ हो रहे अन्याय और आर्थिक शोषण पर भाजपा जमशेदपुर महानगर किसान मोर्चा ने हेमंत सरकार को घेरा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    धान खरीद में प्रदेश के किसानों के साथ हो रहे अन्याय और आर्थिक शोषण पर भाजपा जमशेदपुर महानगर किसान मोर्चा ने हेमंत सरकार को घेरा

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धान खरीद में प्रदेश के किसानों के साथ हो रहे अन्याय और आर्थिक शोषण पर भाजपा जमशेदपुर महानगर किसान मोर्चा ने हेमंत सरकार को घेरा
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर किसान मोर्चा ने राज्य में धान खरीद प्रक्रिया में किसानों के साथ हो रहे अन्याय और वादाखिलाफी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचीराम बाउरी के नेतृत्व में मोर्चा के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने किसानों से वादा किया था कि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल किया जाएगा। लेकिन सत्ता में आने के बाद इसे घटाकर 2400 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इसके अलावा, धान में नमी के नाम पर प्रति क्विंटल 10 किलोग्राम की कटौती की जा रही है। मोर्चा ने इसे किसानों के साथ धोखा और उनकी मेहनत का अपमान करार दिया। किसान मोर्चा ने कहा कि झारखंड के किसान राज्य की खाद्य सुरक्षा और आर्थिक मजबूती की रीढ़ हैं। बावजूद इसके, सरकार उनके अधिकारों और हकों को कुचलने का प्रयास कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया, तो राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।
    इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुचीराम बाउरी के साथ महामंत्री दीपू शर्मा, प्रदेश मंत्री सदानंद महतो, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम चन्द्राकर, प्रदेश आईटी सेल प्रभारी सत्येंद्र प्रसाद, काजू शांडिल, सुरेंद्र पांडेय, बिरेन महतो, राजकुमार सिंह और मंडल अध्यक्ष कृष्ण शर्मा समेत अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेवानिवृत्ति राजेंद्र सिंह साइबर ठगी के हुए शिकार
    Next Article मेरा मुझ में कुछ नहीं , जो कुछ है सो तेरा – तेरा तुझ को सौंप कर क्या लागे मेरा – काले

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.