Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष तीन बल्लेबाजों की फॉर्म गंभीर चिंता का विषय: इयान हीली
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष तीन बल्लेबाजों की फॉर्म गंभीर चिंता का विषय: इयान हीली

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष तीन बल्लेबाजों की फॉर्म गंभीर चिंता का विषय: इयान हीली

    मेलबर्न: अपने जमाने के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज इयान हीली ने भारत के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों की फॉर्म को गंभीर चिंता का विषय करार देते हुए उन्हें अपने ‘बेसिक्स’ पर ध्यान देने की सलाह दी।

     

     

    ऑस्ट्रेलिया ने बारिश से प्रभावित तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ के शतकों की मदद से 445 रन बनाए, लेकिन दूसरी पारी में उसके बल्लेबाज लड़खड़ा गए, जिसे उसने सात विकेट पर 89 रन बनाकर समाप्त घोषित किया था।

    यह मैच ड्रॉ रहा, जिससे पांच मैच की श्रृंखला अभी 1–1 से बराबरी पर है।

    हीली ने एसईएन एन रेडियो से कहा,‘‘मुझे नहीं लगता कि ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न टेस्ट से पहले उन पर किसी तरह का दबाव बनाएगा लेकिन वे फॉर्म में नहीं है। वे गंभीर रूप से फॉर्म से बाहर हैं।’’

     

     

    सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और नाथन मैकस्वीनी तथा तीसरे नंबर के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

    हीली ने कहा,‘‘चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली से पूछा जाना चाहिए कि क्या यह तीनों बल्लेबाज फॉर्म में वापसी कर सकते हैं। क्या उन्हें विश्वास है कि हमारे शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाज फॉर्म में वापसी करेंगे।’’

     

     

    उन्होंने कहा कि मेलबर्न टेस्ट मैच फॉर्म में वापसी करने के लिए इन तीनों बल्लेबाजों के लिए सर्वश्रेष्ठ मौका होगा।

    हीली ने कहा,‘‘मेलबर्न के विकेट से बल्लेबाजों को भी मदद मिलती है और यहां उनके पास फॉर्म में वापसी करने का सर्वश्रेष्ठ मौका होगा। इसके लिए उन्हें अपने बेसिक्स पर ध्यान देना होगा।’’

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्या प्रियंका की इंदिरा छवि बीजेपी के लिए बनेगी चुनौती ?
    Next Article आंबेडकर के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष का संसद परिसर में प्रदर्शन, धक्का-मुक्की का आरोप-प्रत्यारोप

    Related Posts

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.