Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला जिला आपूर्ति पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ जिले के बेना स्थित रामेश्वरम राइस मिल औचक छापेमारी; छापेमारी के क्रम मिल को सील करने का निर्देश
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड

    जिला जिला आपूर्ति पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ जिले के बेना स्थित रामेश्वरम राइस मिल औचक छापेमारी; छापेमारी के क्रम मिल को सील करने का निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला जिला आपूर्ति पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ जिले के बेना स्थित रामेश्वरम राइस मिल औचक छापेमारी; छापेमारी के क्रम मिल को सील करने का निर्देश

    उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय निरीक्षण हेतु पहुंची राइस मिल; जांचोपरांत कार्रवाई हेतु दिए निर्देश

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) के निदेशानुसार आज दिनांक 17.12.2024 को जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राज शेखर के नेतृत्व में 03 सदस्यीय टीम के द्वारा पुलिस बल के साथ जिले के बेना स्थित रामेश्वरम राइस मिल में औचक छापेमारी किया गया। जिसमें जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री सुजीत कुमार सिंह एवं अंचल अधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्री अबिश्वर मुर्मू मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा छापेमारी के क्रम में एफसीआई का चावल और बांग्लादेशी पैकेट बरामद किया गया है। छापेमारी में मिल के अंदर ‘रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश’ लिखे बोरे में चावल पैक किया जा रहा था। जिस पर प्रशासन द्वारा सख्ती बरतते हुए उक्त राइस मिल को सील कर दिया है, वहीं राइस मिल से करीब 32 क्विंटल जन वितरण प्रणाली (PDS) के चावल (प्रथम दृष्टया) समेत अन्य सामग्री एवं चावल लदे 01 ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

    मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजशेखर ने बताया कि यह राइस मिल संगठित सिंडिकेट की तरह काम कर रहा था। चावल की तस्करी इतने गुप्त तरीके से की जा रही थी कि आसपास के लोगों को भी इसकी भनक नहीं लगी। जांच में यह सामने आया है कि यहां एफसीआई का चावल अवैध रूप से बांग्लादेश भेजा जा रहा था। इतना ही नहीं, जन वितरण प्रणाली (PDS) के चावल को भी अन्य बोरों में पैक कर बाजार में खपाया जा रहा था।

    बताया गया कि जिला प्रशासन को उक्त के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त मिल में जन वितरण प्रणाली के चावल का दुरुपयोग हो रहा है। साथ ही छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में बांग्लादेशी पैकेट में चावल बरामद होने पर जिला प्रशासन इसे गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

    _*उपायुक्त ने उक्त राइस मिल का किया निरीक्षण; दिए जरूरी दिशा निर्देश*_

    वहीं इस संबंध में उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने बताया कि विभिन्न स्त्रोतों से सूचना प्राप्त हुई कि जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के मिलीभगत से सरकारी चावल की कालाबाजारी की जा रही है। जिसके लिए उन्होंने जिले में पीडीएस दुकानों एवं राइस मिलों का औचक निरीक्षण/ छापामारी करते हुए जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश गया था। आज उसी क्रम में छापेमारी के दौरान मिल में व्याप्त अनियमितता की जानकारी मिली है, जिसे लेकर प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस संबंध में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि इस मामले को पूरी तरह से समाप्त किया जा सके। कहा कि इस मामले की गहन जांच जारी है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण), अधिनियम, 1989 अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता सह मॉनिटरिंग समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Next Article जिला उद्यान कार्यालय जामताड़ा तत्वाधान अंतर्गत पर्वतीय दुर्गम संस्था रांची द्वारा पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन जिला कृषि पदाधिकारी जामताड़ा सह जिला उद्यान पदाधिकारी जामताड़ा की उपस्थिति में संपन्न हुआ

    Related Posts

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    June 6, 2026

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    June 6, 2026

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.