Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आवासीय विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच शिविर का किया जा रहा आयोजन,पहले दिन 12 आवासीय विद्यालय में की गई छात्र- छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    आवासीय विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच शिविर का किया जा रहा आयोजन,पहले दिन 12 आवासीय विद्यालय में की गई छात्र- छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आवासीय विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच शिविर का किया जा रहा आयोजन,पहले दिन 12 आवासीय विद्यालय में की गई छात्र- छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जिले के आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य जांच को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थय जांच शिविर के माध्यम से अध्ययनरत विद्यार्थियों का हीमोग्लोबिन जांच, सिकल सेल जांच, एन.सी.डी जांच की गई । पहले दिन कुल 12 विद्यालयों में शिविर लगाया गया। सिविल सर्जन द्वारा संबंधित प्रखंड के चिकित्सीय दल व पारा मेडिकल स्टाफ की प्रतिनियुक्ति इस हेतु की गई थी। पहले दिन के.जी.बी.वी, सुरदा मुसाबनी, के.जी.बी.वी सुंदरनगर, के.जी.बी.वी पोटका, राजकीय अनुसूचित जनजाति उच्च विद्यालय सबरनगर, ग्वालकाटा, के.जी.बी.वी चाकुलिया, आदिवासी जनजातिय आवासीय विद्यालय, मुटूरखाम, के.जी.बी.वी ईचरासोल, के.जी.बी.वी बांगुरदा, के.जी.बी.वी धालभूमगढ़, के.जी.बी.वी हारदा, डुमरिया, के.जी.बी.वी गालूडीह, आदिवासी जनजातिय आवासीय विद्यालय, पावडा में शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में कुल 2124 छात्र-छात्राओं की जांच की गई जिनमें 1158 का हीमोग्लोबिन जांच, 418 का सिकल सेल जांच, 749 मलेरिया जांच, 128 टीबी जांच, 15 बच्चों का आभा कार्ड एवं 20 बच्चों का आयुष्मान कार्ड हेतु आवेदन लिया गया।

    दिनांक 17.12.2024 को कल्याण विद्यालय धुसरा, के.जी.बी.वी गुड़ाबान्दा, नेताजी सुभाष चन्द्र आवासीय विद्यालय लखाईडीह, के.जी.बी.वी गालूडीह तथा 18.12.2024 को आदिवासी जनजाति आवासीय विद्यालय धालभूमगढ़, आदिवासी जनजाति आवासीय विद्यालय, पावड़ा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है।

    जिल दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने शिविर के आयोजन को लेकर कहा कि आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर मॉनिटरिंग हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन के साथ-साथ उनके स्वास्थ पर भी नजर रखी जाए ताकि वे स्वस्थ तन एवं मन से पढ़ाई कर सकें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से गदरा के बस्तियों में एक तत्व सभा का आयोजन किया
    Next Article केरला समाजम हिन्दी स्कूल में युवा महोत्सव का हुआ आयोजन

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.