Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केरला समाजम हिन्दी स्कूल में तीन दिवसीय युवा महोत्सव का हुआ आगाज
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    केरला समाजम हिन्दी स्कूल में तीन दिवसीय युवा महोत्सव का हुआ आगाज

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केरला समाजम हिन्दी स्कूल में तीन दिवसीय युवा महोत्सव का
    हुआ आगाज

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    केरला समाजम हिन्दी स्कूल में तीन दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के प्रथम दिन भाषण ,आशु भाषण, हिंदी एलोकेशन तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में निस्वार्थ, प्रगति, साहस तथा तन्मय हाउस के सब जूनियर, जूनियर तथा सीनियर के बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। हिंदी एलोकेशन के बच्चों ने प्रसिद्ध कवियों की कविता सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।भाषण तथा आशुभाषण में दिये गए विषयों पर बच्चों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए ।भाषण तथा आशु भाषण के निर्णायिका के रूप में श्रीमती प्रीति सिंह तथा डा•अपराजिता ग्रेजुएट कॉलेज बीएड.विभाग की शिक्षिका तथा हिंदी एलोकेशन में श्रीमती गीता महतो तथा सुधा सिंह विमेंस कॉलेज की बीएड विभाग की शिक्षिका उपस्थित थी। निर्णायिकों ने बच्चों की प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया तथा बच्चों को इस तरह के प्रतियोगिता में बढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया । स्कूल के प्रधानाचार्य श्री अनुरंजन ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे प्रतियोगिता से बच्चों में छुपी प्रतिभा बाहर आती है। युवा महोत्सव कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग को आगे बढ़ाना है। स्कूल की वरीय शिक्षिका शशिबाला ने निर्णायकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित की। मंच का संचालन प्रीति कुमारी तथा बच्चों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन गति विधि प्रभारी लिपिका सरकार ने किया। समापन के समय प्रथम पायदान पर136 अंकों के साथ नि: स्वार्थ हाउस तथा प्रगति हाउस खड़ा है। इस मौके पर शिक्षक-शिक्षिका तथा बच्चे उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराघवेंद्र सिंह की चाची का हृदयाघात से निधन
    Next Article पटना डीएम के द्वारा छात्र को थप्पड़ मारे जाने के विरोध में सैंकड़ों छात्र छात्रों ने पटना डीएम का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया

    Related Posts

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.