Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनुराग ठाकुर और श्रीकांत शिंदे ने ‘अंगूठे काटे जाने’ वाले बयान को लेकर राहुल पर साधा निशाना
    Headlines राजनीति

    अनुराग ठाकुर और श्रीकांत शिंदे ने ‘अंगूठे काटे जाने’ वाले बयान को लेकर राहुल पर साधा निशाना

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 14, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अनुराग ठाकुर और श्रीकांत शिंदे ने ‘अंगूठे काटे जाने’ वाले बयान को लेकर राहुल पर साधा निशाना

    नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनुराग ठाकुर और शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शनिवार को लोकसभा में कहा कि नेता प्रतिपक्ष ‘अंगूठा काटने की बात’ कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस ने तो 1984 में ‘सिखों के गले काटे’ थे।

    ठाकुर ने संविधान की प्रति हाथ में लेकर दिखाने के लिए भी राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को कभी संविधान पढ़ भी लेना चाहिए।

     

     

    सदन में ‘संविधान के 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा’ पर चर्चा में भाग लेते हुए इन सदस्यों ने यह बात कही।

    इससे पहले चर्चा में भाग लेते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि जिस तरह एकलव्य का अंगूठा काटा गया उसी तरह से आज सरकार देश के युवाओं का अंगूठा काट रही है।

    ठाकुर ने उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘ये अंगूठा काटने की बात करते हैं, इनके राज में सिखों के गले काटे गए थे। आपको देश से माफी मांगनी चाहिए।’’

    उन्होंने कहा कि संविधान की ही ताकत थी जिसके कारण इंदिरा गांधी के शासनकाल में देश में लागू आपातकाल को समाप्त किया जा सका।

     

     

    ठाकुर ने आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने संविधान को तार-तार किया है।

    शिवसेना के श्रीकांत शिंदे ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष बार-बार ‘अभय मुद्रा’ की बात करते हैं जो अहिंसा सिखाती है, लेकिन कांग्रेस ने 1984 में सिखों के साथ हिंसा की।

    शिवसेना नेता ने कहा कि राहुल गांधी ने ‘युवाओं के अंगूठे काटे जाने’ की बात कही लेकिन उन्हें याद करना चाहिए कि 1964 में उनके शासन में 1070 सांप्रदायिक दंगे हुए, उनके शासन में कारसेवकों पर गोलियां चलाई गईं।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग सावरकर का अपमान करते हैं तो उनके सहयोगी शिवसेना (उबाठा) के लोग बताएं कि क्या वे इनकी बात मानते हैं।

    शिंदे ने दावा किया कि 1980 में इंदिरा गांधी ने सावरकर राष्ट्रीय स्मारक के सचिव पंडित बाखले को लिखे पत्र में सावरकर की प्रशंसा की थी और उन्हें साहसी बताया था।

    उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष बताएं कि क्या उनकी दादी भी संविधान विरोधी थीं।

    इससे पहले राहुल ने अपने भाषण में कहा कि सावरकर ने लिखा था कि भारतीय संविधान में भारतीय जैसा कुछ नहीं है।

    शिंदे के बयान पर राहुल गांधी स्पष्टीकरण की अनुमति देने की मांग करने लगे। आसन से उन्हें शिंदे के बयान के बाद बोलने की अनुमति देने का आश्वासन दिया गया, लेकिन कांग्रेस सांसद तत्काल अनुमति देने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे और आसन के समीप आ गए।

     

     

     

    कुछ देर हंगामे के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल गांधी को बोलने की अनुमति दी। राहुल ने कहा, ‘‘जब मैं छोटा था तो मैंने इंदिरा गांधी जी से सावरकर के बारे में पूछा था तो उन्होंने मुझे बताया था कि सावरकर ने अंग्रेजों से समझौता किया और अंग्रेजों को पत्र लिखकर माफी मांगी। गांधीजी जेल गये, नेहरू जी जेल गए, लेकिन सावरकर ने माफी मांगी थी।’’

    शिंदे ने कहा कि कांग्रेस के लोग सावरकर के बारे में अनर्गल बयानबाजी करते हैं, लेकिन ‘‘हमें अभिमान है कि हम सावरकर की पूजा करते हैं।’’

    मुंबई की धारावी परियोजना के पुनर्निर्माण से एक उद्योगपति को लाभ पहुंचाने के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों के जवाब में शिंदे ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21 में जीवन का अधिकर है और उसका अर्थ केवल जिंदा रहना नहीं, बल्कि सम्मानपूर्वक जीवन जीना भी है।

    उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए महाराष्ट्र की सरकार धारावी का पुनर्विकास करा रही है जिससे वहां रहने वाले लोगों को पक्के मकान मिलेंगे।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार
    Next Article जीएसटी के अंतर्गत पर सेमिनार का सफल आयोजन

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.