Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में मारा गया 10 आपराधिक मामलों में वांछित व्यक्ति, पुलिसकर्मी घायल
    Headlines बिहार

    बिहार एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में मारा गया 10 आपराधिक मामलों में वांछित व्यक्ति, पुलिसकर्मी घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बिहार एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में मारा गया 10 आपराधिक मामलों में वांछित व्यक्ति, पुलिसकर्मी घायल

    पटना:  बिहार और हरियाणा में बैंक डकैती समेत 10 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित एक व्यक्ति पटना जिले में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

    अधिकारी ने बताया कि आकाश यादव उर्फ अजय राय राज्य पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के कर्मियों और एक आपराधिक गिरोह के सदस्यों के बीच जक्कनपुर इलाके में बुधवार रात हुई गोलीबारी में मारा गया।

     

     

    उन्होंने कहा कि एसटीएफ का एक उप-निरीक्षक गोलीबारी में घायल हो गया।

    बिहार पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी-अभियान) अमृत राज ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “हमें पता चला कि राय और उसके साथी जक्कनपुर इलाके में एक जगह पर छिपे हुए हैं, जिसके बाद एसटीएफ की टीम वहां पहुंची। आपराधिक गिरोह के सदस्यों ने पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की और एसटीएफ कर्मियों को निशाना बनाकर गोली चलानी शुरू कर दी।”

    राज ने कहा, “पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की। राय और एक उप-निरीक्षक को गोली लगी। दोनों को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां राय की मौत हो गई।”

     

     

     

    एडीजी ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत अब स्थिर है।

    उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने मुठभेड़ स्थल से एक पिस्तौल, कई कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

    एडीजी ने बताया कि राय के साथी मुठभेड़ स्थल से भाग गए, उन्हें गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

    अधिकारी ने बताया, “राय बिहार और हरियाणा में बैंक डकैती समेत 10 से अधिक मामलों में वांछित था।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभक्ति ही ऐसा मार्ग है जो भक्त कभी मुक्त होना नहीं चाहता है – पंडित पवन कृष्ण गौतम
    Next Article यदि समीक्षा न की जाए तो संस्थाओं और व्यक्तियों का पतन निश्चित है: धनखड़

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.