Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी मिथिला मनोकामना ज्यौतिष केन्द्र जमशेदपुर द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म बिहार बेगूसराय मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी मिथिला मनोकामना ज्यौतिष केन्द्र जमशेदपुर द्वारा प्रस्तुत राशिफल

    News DeskBy News DeskDecember 13, 2024No Comments14 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी मिथिला मनोकामना ज्यौतिष केन्द्र जमशेदपुर द्वारा प्रस्तुत राशिफल

     

    🙏🕉️🌺🙏🕉️🌺🙏🕉️🌺🙏🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल १३::१२::२०२४ प्रदोष त्रयोदशी एवं प्रदोष चतुर्दशी व्रत दोनों आज ही 🙏🏻 🙏
    🕉️ *ॐ नमः शिवाय ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे* 🚩
    🌺 *((डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी मिथिला मनोकामना ज्यौतिष केन्द्र जमशेदपुर झारखंड मूल गांव राढ़ी दरभंगा मिथिला मो एवं वाट्सअप नंबर ९४३०३३६५०३(9430336503) दिन में एग्यारह बजे से रात्रि नौ बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं परामर्श शुल्क अनिवार्य))*
    🙏🙏
    🙏 *जिनके विषय में कुछ पूछना चाहते हैं तो उनका नाम उनके पिताजी का नाम जन्म तारीख महीना इसवी जन्म समय और जन्म स्थान लिखकर दीजिए कृपया* 🙏🙏🌺🌺🙏🙏मेरा स्थायी और वर्तमान पता – (*डा सुधा नन्द झा ज्योतिषी कृष्णा रोड रामस्वरूप बगान दस नंबर बस्ती सिदगोड़ा जमशेदपुर*)
    🕉️ मित्रों 🙏 *इस दैनिक पंचांग को आप भी अपने मित्रों और वाट्सअप समूहों में दीजिए जिससे कि अधिक से अधिक लोगों को लाभ हो सके* 🙏🙏
    *🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार*
    नोट – *विशेष आवश्यकता में, नौकरी करने में या नौकरी ज्वाइन करने में, विद्यार्थी को पंचक राहुकाल आदि यात्रा विचार नहीं*
    *इसी प्रकार चौबीस घंटे के अंदर वापसी हो तो दिशाशूल नहीं लगता है*
    दिशा शूल ज्ञान —
    *रविवार और शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।*
    *सोमवार और शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए*
    *मंगलवार और बुधवार को उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए और गुरूवार को दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए*
    🙏🙏🙏🙏
    मंगला मंगली विचार —
    *मंगल यदि प्रथम चतुर्थ सप्तम अष्टम या द्वादश भाव में हो तो मंगला मंगली दोष होता है किन्तु वही मंगल यदि अपने घर में हों या उच्च के हों या अपने सप्तम भाव को देख रहे हों या मंगल लग्नेश या भाग्येश हों या फिर मंगल पर शनि राहु और वृहस्पति का प्रभाव हो तो मंगल दोष समाप्त हो जाता है*
    🙏नोट — *मिथिला में रहने वाले सभी मैथिल हैं चाहे वो किसी भी जाति या धर्म के क्यों ना हो ंवो मैथिल हैं और मिथिला में रहने वाले लोगों में मंगला मंगली विचार नहीं किया जाता है*🌺🌹💐🙏🙏👏🕉️
    🙏🙏🙏🙏
    *नाड़ी दोष समाप्त कैसे होता है* –
    *वर वधू की नाड़ी एक हो तो नाड़ी दोष लगता है और विवाह अच्छा नहीं माना जाता है किन्तु यदि वर वधू का नक्षत्र अलग अलग हो तो नाड़ी दोष समाप्त हो जाता है।वर वधू का नक्षत्र भी एक हो किंतु चरण अलग अलग हो तो उस स्थिति में भी नाड़ी दोष समाप्त हो जाता है और वर वधू की नाड़ी एक रहते हुए भी वैवाहिक जीवन शुभ होता है*
    (लगभग-वास्तविक समय के समीप)
    दिल्ली +10मिनट——— जोधपुर -6 मिनट
    जयपुर +5 मिनट—— अहमदाबाद-8 मिनट
    कोटा +5 मिनट———— मुंबई-7 मिनट
    लखनऊ +25 मिनट——–बीकानेर-5 मिनट
    कोलकाता +54—–जैसलमेर -15 मिनट

    *नोट*- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है।
    प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
    चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार।
    शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार॥
    रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार।
    अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार॥
    अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें।
    उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें।
    शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें।
    लाभ में व्यापार करें।
    रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें।
    काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है।
    अमृत में सभी शुभ कार्य करें।

    *🚩 अग्नि वास ज्ञान -:*
    *यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,*
    *चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।*
    *दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,*
    *नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।।*
    *महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्*
    *नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।*

    *🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩*

    *सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है*
    *💮
    *🚩भद्रा वास एवं फल -:*

    *स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*
    *मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।*

    *💮🚩 विशेष जानकारी 🚩💮 *आपका आज का दिन आपके अच्छे विचारों अच्छी दिनचर्या एवं अच्छे प्रयासों से प्रभावित होगा। अच्छे प्रयासों और कर्मनिष्ठ दिनचर्या से नकारात्मक ग्रह भी अच्छे परिणाम देने लगते हैं इसलिए राशिफल को आधार बनाकर आज का दिन मत व्यतीत कीजिए*

     

    *💮🚩💮 शुभ विचार 💮🚩💮*

    *शाकेन रोगा वर्ध्दते पयसो वर्ध्दते तनुः ।*
    *घृतेन वर्ध्दते वीर्यं मांसान्मासं प्रवर्ध्दते ।।*
    ।। चा o नी o।।

    *शाक से रोग, दूध से शरीर, घी से वीर्य और मांस से मांस की वृध्दि होती है।*

    *🚩💮🚩 सुभाषितानि 🚩💮🚩*

    गीता -: ज्ञानकर्मसन्यास योग अo-04

    *गतसङ्‍गस्य मुक्तस्य ज्ञानावस्थितचेतसः ।*,
    *यज्ञायाचरतः कर्म समग्रं प्रविलीयते ॥*,

    *जिसकी आसक्ति सर्वथा नष्ट हो गई है, जो देहाभिमान और ममता से रहित हो गया है, जिसका चित्त निरन्तर परमात्मा के ज्ञान में स्थित रहता है- ऐसा केवल यज्ञसम्पादन के लिए कर्म करने वाले मनुष्य के सम्पूर्ण कर्म भलीभाँति विलीन हो जाते हैं॥,23॥*,

    *💮🚩 नाम राशि और जन्म की राशि कहां कहां* —

    *देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
    *नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
    *विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
    *जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।*

    🌺 *मिथिला एवं पंचांग के अनुसार निम्न पंचांग* —
    *(यहां काशी पंचांग के अनुसार सबकुछ है इसके तिथि और नक्षत्र आदि के समय में नौ मिनट जोड़ देने से मिथिला का पंचांग हो जाता है)*
    🙏श्री शुभ संवत् २०८१
    🕉️ श्री शक संवत् १९४६
    🌺 *काशी पंचांग में सूर्योदय* –०६::४७
    🙏 सूर्यास्त –०५::१३
    🕉️ अग्रहण मास शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि रात्रि में –९६::११ मिनट तक इसके बाद चतुर्दशी तिथि 🙏🏻
    प्रदोष त्रयोदशी एवं प्रदोष चतुर्दशी दोनों व्रत आज ही शुक्रवार को
    🌺 कृत्तिका नक्षत्र रात्रि शेष भोर में –०५::११ मिनट तक इसके बाद रोहिणी नक्षत्र
    🙏 शिव योग दिन में –११::२७ मिनट तक इसके बाद सिद्ध योग

     

     

    🕉️ *आज का राहुकाल दिन में* १०::१९ मिनट से ११::४० मिनट तक
    🙏 *आज जिनका जन्मदिन है उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं* 🙏 *हैप्पी बर्थ डे। जन्मदिन के पवित्र अवसर पर आप सरसों तेल या घी के पांच दीये जलाइये जिससे कि आपके जीवन में भी सफलता सुख समृद्धि का प्रकाश जगमाता रहे और भगवान से अपने और अपने परिवार के लिए मंगलकारी जीवन की कामना कीजिए मोमबत्ती या दीया बुझाइए नहीं। दूसरी बात कि आप अपनी आयु मत बताइए आयु की संख्या के अनुसार मोमबत्ती या फिर दीये मत जलाइये इससे आपकी आयु क्षीण होती है सुख समृद्धि में कमी आती है लोगों की बुरी नजर लग जाती है भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और मिलकर ग्रहण करें*🙏🙏
    🕉️ *आज आपका दिन मंगलमय हो आपको सफलता मिले आप सपरिवार हंसते मुस्कुराते हुए रहिये 👏🙏 और अपने परिवार को तनावमुक्त रखिये 🙏 *योग प्राणायाम कुछ हल्के व्यायाम कीजिए संतुलित आहार लीजिए 🙏 और नशा अहंकार को छोड़ कर जीवन का वास्तविक आनंद लीजिए*
    🙏 🕉️🙏🌺👏🕉️🙏🌺👏🕉️🙏🌺👏
    आज का राशिफल :- १३::१२::२०२४ शुक्रवार 🙏🙏 👏 👏
    १ 💐मेष राशि–
    व्यावसायिक दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत सुंदर व्यतीत होगा। आप अपने कार्य में और प्रयास में तेजी लाइए आपको अपने अभीष्ट फल की प्राप्ति होगी साथ है आपकी मनोकामना पूरी होगी आप सादगी और सच्चाई का साथ है पति-पत्नी आपस में विवाद नहीं कीजिए अपने व्यवसाय और अपने आमदनी अपनी तैयारी पर सारा ध्यान फोकस कीजिए इधर-उधर मत देखिए आपका प्रभाव आपका नाम आपकी संपत्ति और आपकी आमदनी आज सब कुछ बढ़ेगी अपने आत्म बल से काम कीजिए अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिए छोटे-छोटे बातों पर लड़ाई करने वालों से दूरी बनाकर रखें

     

     

    २👏 वृष राशि–
    अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिए लवर से संबंधित पाचन तंत्र से संबंधित या सर दर्द से संबंधित समस्या है तो इसको हल्के से नहीं लीजिए आज से अपने खान-पान और रहन-सहन पर पूरा नियंत्रण कर लीजिए आपको उधार लेकर काम करने का अभ्यास है तो सचेत हो जाइए आज का दिन बहुत कठिन बीतेगा इसीलिए उधार लेने से पहले अपने भविष्य को देख लीजिए आए थे के बीच लेखा-जोखा कर लीजिए वैसे आज का दिन आपका बहुत सुंदर व्यतीत होगा आमदनी बहुत सुंदर होंगे आपके भाग्य में आज सफलताओं से भरा हुआ दिन है अपना सामाजिक और पारिवारिक जीवन अच्छा रखिए।
    ३💐 मिथुन राशि —
    अपने सोच और क्रिया में एकरूपता लाइए अपने व्यवहार और अपने चिंतन में सामंजस स्थापित कीजिए आप शीघ्रता में या दबाव में आकर कोई गलत काम नहीं कीजिए अपने दांपत्य जीवन पर पूरा ध्यान दीजिए आज आपको भारी सम्मान मिलेगा कुछ दायित्व भी मिलेंगे उसमें आपको आमदनी होगी और सम्मान भी मिलेगा आप अपने कार्य कौशल का परिचय दीजिए आपको उसका पुरस्कार अच्छा ही मिलेगा
    ४👏 कर्क राशि —
    आज आपके जीवन का ऐतिहासिक दिन है आज भारी सफलता मिलेंगे सफलता के एक नया अध्याय आरंभ हो सकता है इसीलिए आज आप धोखा देने वालों से बड़ी सावधानी से सामना कीजिए उलझना नहीं है बड़ी बारीक दिमाग से दूरी बनानी है। अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिएगा आपको उदारता और बिना सोचे समझे विश्वास करने पर आज नियंत्रण करना होगा अपने रुपए का हिसाब किताब कीजिए इसमें लाज करने की कोई बात नहीं जो सच है सच है अपना अधिकार मत छोड़िए

     

     

    ५ 💐सिंह राशि –
    अपने स्वास्थ्य अपने चिंतन और अपने प्रयास की गति में ध्यान आकर्षित कीजिए आज सारा ध्यान अपने काम पर दीजिए आपके जीवन में आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण होगा आज का प्रयास कुछ ऐसा होगा उसमें कुछ ऐसी सफलताएं मिलेंगे जिसका आपके भविष्य की सफलता के साथ सीधा संबंध होगा आज कोई भी निर्णय लेते हैं किसी से रूपए पैसे का आदान प्रदान करते हैं तो सोच समझ कर कीजिए। अपने भविष्य को देखते हुए अपने पारिवारिक और सामाजिक जीवन को भी अच्छा रखिए अपना निजी जीवन बढ़िया कीजिए अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिए नशा और अहंकार से बिल्कुल दूरी बनाकर रखिए
    ६ 👏कन्या राशि —
    आप अपने मानसिक और शारीरिक क्षमता का अच्छा उपयोग कीजिए आज अपने चिंतन को अपनी कल्पना को क्रिया के रूप में सरकार कीजिए आप सफल होने जा रहे हैं किंतु आपको अपने आवेश और अपने क्रोध पर पूरा नियंत्रण करना होगा मैं लगातार कन्या राशि वालों को और मीन राशि वालों को सचेत करता आ रहा हूं आप मानसिक शांति बनाए क्रोध नहीं कीजिए धोखा देने वालों से दूरी बनाकर रखें और यह नियम अभी कम से कम मई तक बना रहेगा। आज आपको भारी आमदनी होगी आप अपने आत्मविश्वास से कम कीजिए आपके अच्छे स्वभाव का आपके सरल व्यवहार का हर जगह स्वागत होगा उसकी प्रशंसा होगी और आपको उसका पुरस्कार यह मिलेगा कि आज आप दिन भर आर्थिक आमदनी से परिपूर्ण रहेंगे आपके व्यापार में आपके कार्य में प्रगति होती रहेगी
    ७ 💐तुला राशि —
    चिंतन कीजिए चिंता मत कीजिए पिछले दिनों के तनाव को खट्टे बातों को भूल जाइए एक नए जीवन का आरंभ कीजिए आज आपके राशि पर आज सफलता का कोई अभाव नहीं है बहुत सुंदर दिन है आज आपका आप अपने लक्ष्य के लिए आगे बढ़िया आपकी मनोकामना पूरी होगी आपके घर परिवार समाज हर जगह से साथ मिलेगा किंतु आपको अपने ऊपर ध्यान देना होगा कोई स्वार्थी आदमी से आर्थिक लेनदेन नहीं कीजिए अति आत्मविश्वास में आकर अपने व्यवसाय में परिवर्तन मत कीजिए आज का दिन आपके राजनीतिक प्रशासनिक सामाजिक पारिवारिक जीवन के लिए बहुत सुंदर है आप हर मोर्चे पर सफल होने जा रहे हैं
    ८ 🪷वृश्चिक राशि —
    आर्थिक और व्यावसायिक दोनों दृष्टिकोण से आज का दिन सफलतम दिनों में से एक है। आपकी राशि पर शुभ ग्रहों का विशेष प्रभाव है अभ्यास करने वाले कम से बचने का प्रयास कीजिएगा आपके पराक्रम आपके व्यक्तित्व का विकास होगा आज आपका आत्म बल भी बढ़ेगा आपकी आमदनी में अच्छे वृद्धि होगी नए काम पुराने कम नए मित्र और पुराने मित्र अपना परिवार हर तरफ से आपके सहयोग मिलेगा किंतु आपको वैसे लोगों से दूरी बनाकर रखने होंगे जिनका कथनी और करनी बिल्कुल अलग-अलग है। अपने स्वभाव पर पूरा नियंत्रण रखिएगा आज आप हर मोड़ से पर सफल होने जा रहे हैं शीघ्रता में या दबाव में या भावुकता में आकर गलत निर्णय नहीं लीजिएगा गलत आदमी का उपकार या विश्वास बिल्कुल नहीं कीजिएगा आज अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिए
    ९ 🌺धनु राशि —
    अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं आज आपकी आमदनी में गुणात्मक वृद्धि होगी आपके परिचित और अपरिचित दोनों लोग आपको लाभ देंगे यात्रा का योग बन रहा है यदि आपके पेशाब में गर्मी की समस्या रहती है या एलर्जी की समस्या रहती है स्किन प्रॉब्लम है तो आज अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दीजिएगा आपका दिन हर प्रकार से सुंदर होगा अपने घर में और अपने नौकरी में अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान में वैसे लोगों से सावधानी से सामना कीजिएगा जो हमेशा आपको बर्बाद करने के लिए आपको अपमानित करने के लिए तुले रहते हैं। आपका दिन आज हर प्रकार से मंगल में होगा अंदर से खुश रहिए।
    १० 👏मकर राशि —
    आज का दिन आपके जीवन के लिए व्यावसायिक और आर्थिक दोनों दृष्टिकोण से बहुत सुंदर होगा आप जी क्षेत्र में अपना काम कर रहे हैं आपने जिस क्षेत्र को अपना करियर चुना है आज सफलता का दिन है आपकी आमदनी में निश्चित रूप से वृद्धि होगी आप अंदर से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे आज पति-पत्नी का जीवन अच्छा रखिए धोखा देने वाले लोगों से बस कर रहे हैं दांपत्य जीवन में आग लगने वाले लोगों से डटकर मुकाबला कीजिए डरना नहीं है। अकस्मात यात्रा का भी योग बन सकता है आप अपने अंदर के हीन भावना और पूर्वाग्रह दोनों को दूर कीजिए आप में एक क्षमता है आप भारी से भारी काम आसान कर सकते हैं आज वही करना है आपको आपकी आमदनी में अच्छे वृद्धि होगी आपको देश-विदेश से आज सफलता का योग है छोटे काम से लेकर बड़े काम हर क्षेत्र में आपको आज अच्छा लाभ है अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिएगा क्रोध भावुकता धड़कन या रक्त की समस्या रहती है पेशाब की समस्या रहती है तो अपने आप पर पूरा नियंत्रण कीजिए यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में है विज्ञापन के क्षेत्र में है सरकार के प्रशासनिक विभाग में है या आप सौंदर्य वाले काम में काम करते हैं तो आज आपका दिन बहुत सुंदर रहेगा कल आज जगत से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुतसुंदर है
    ११💐 कुम्भ राशि —
    आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए बहुत सुंदर है बड़े धारी और लगन से आपको रहना होगा अपने कार्य में पूरा ध्यान दीजिए इधर-उधर ध्यान नहीं दे करके आज पूरा ध्यान अपने काम पर दीजिए आप अपने काम में सफल होने जा रहे हैं आपने जो पुराने ढंग अपना लिए हैं उसको दूर कीजिए जैसे पद्धति से आप लगातार घट में रहे एक कमाई और चार बातें उसे पर पूरा नियंत्रण कीजिए और किसी को अनुभव नहीं होने दीजिए अपने अभिन्न मित्रों पर भी सूक्ष्म दृष्टि रखिए कहीं धोखा ना दे आप अपने व्यापार में अपने व्यवसाय में अपने आमदनी में आज लाभ प्राप्त करने जा रहे हैं
    १२🚩मीन राशि —
    दिन का पहला भाग बहुत अच्छा रहेगा दिन का बीच वाला हिस्सा आगे पीछे होते रहेगा इसके बाद देर रात तक सफलता मिलेगी इसीलिए आज आपको अपने खान-पान पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा आप अपना भी कम कीजिए समाज का भी कम कीजिए किसी के प्रभाव में आकर किसी के बहकावा में आकर आप ऐसा निर्णय नहीं लीजिए ऐसा काम नहीं कीजिए ऐसा दायित्व नहीं लीजिए जो आपके निजी जीवन को संकट में डाल दे। आज मान सम्मान आर्थिक समृद्धि और व्यापार के वृद्ध है काम में बढ़ोतरी हर दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सुंदर और सौभाग्य से परिपूर्ण है बस आपके अंदर से खुश रहना है मानसिक रूप से फिट रही है शारीरिक रूप से फिट रही है यदि आपको गैस की समस्या रहती है बात-बात में क्रोध की समस्या रहती है हर बात में रोने का मन करता है इन सारे बातों पर आज आपको नियंत्रण करना होगा और यह नियंत्रण अभी काम से काम मई जून तक करना होगा आपको
    🙏🚩👏🌺🙏🚩👏🌺🙏🚩👏जय श्री सीताराम जय श्री राधे कृष्ण हर हर महादेव 🙏🏻🙏🏻 डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड मो एवं वाट्सअप नंबर 9430336503 आज आपका दिन मंगलमय हो 🙏🚩👏🌺🙏🚩👏🌺
    🕉️

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी मिथिला मनोकामना ज्यौतिष केन्द्र जमशेदपुर झारखंड प्रस्तुत राशिफल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद headlines
    Next Article थाई मसाज के बाद पॉप सिंगर पिंग चायडा की मौत

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.