Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात
    Headlines राजनीति

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

    नयी दिल्ली:  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उनके मार्गदर्शन में राज्य को विकास के ‘अगले स्तर’ पर ले जाने की प्रतिबद्धता जताई।

    फडणवीस ने पांच दिसंबर को मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री से मुलाकात की है।

     

     

    फडणवीस ने ‘एक्स’ एक पोस्ट में कहा, ‘‘पिछले 10 वर्षों में, आपके समर्थन से महाराष्ट्र लगभग हर क्षेत्र में नंबर एक है और अब आपके नेतृत्व और मार्गदर्शन में विकास की इस यात्रा को अगले स्तर पर ले जाने का लक्ष्य है।’’

    उन्होंने कहा कि वह मोदी के बहुमूल्य समय, मार्गदर्शन, आशीर्वाद और महाराष्ट्र के साथ मजबूती से खड़े होने के लिए उनके अत्यंत आभारी हैं।

    उन्होंने कहा, ‘‘आप हम जैसे करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणा रहे हैं कि वे और अधिक मेहनत करें।’’

     

     

     

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली महायुति ने पिछले महीने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की थी। भाजपा-शिवसेना-राकांपा गठबंधन ने 230 सीटें जीती जबकि गठबंधन में शामिल छोटे दलों ने पांच सीटें जीती हैं। विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंधन 288 सदस्यीय विधानसभा में 46 सीटों पर सिमट गया।

    मोदी पिछले सप्ताह मुंबई में फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला प्रशासन द्वारा मानगो हाट- बाजार को उजाड़े जाने के विरोध में कारोबारी उतरे सड़क पर
    Next Article आदिवासी भूमिज युवा मंच का प्रतिनिधिमंडल कल्याण मंत्री से मिला

    Related Posts

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.