Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के साथ नहीं है किसी गठजोड़ की संभावना : केजरीवाल
    Headlines राजनीति

    दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के साथ नहीं है किसी गठजोड़ की संभावना : केजरीवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के साथ नहीं है किसी गठजोड़ की संभावना : केजरीवाल

    नयी दिल्ली:आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठजोड़ की संभावना से बुधवार को एक बार फिर इनकार कर दिया।

    दरअसल पहले ऐसी खबरें थीं कि दोनों दल मिलकर यह चुनाव लड़ सकते हैं।

    सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में केजरीवाल ने कहा कि आप दिल्ली में अपने बलबूते पर ही चुनाव लड़ेगी।

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, ‘‘ कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है।’’

     

     

    उनकी प्रतिक्रिया ऐसे समय में आयी है जब मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि दोनों पार्टियां फरवरी में होने जा रहे 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के चुनाव के लिए हाथ मिला सकती हैं।

    इस माह के प्रारंभ में भी केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावना से इनकार किया था।

    हाल में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के इन दो घटकों के बीच गठजोड़ को लेकर चर्चा तब शुरू हुई जब बुधवार को कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘न्याय चौपाल’ कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी नेता राहुल गांधी को भाग लेना था।

    यह कार्यक्रम विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली भर में प्रदेश कांग्रेस द्वारा निकाली गयी ‘न्याय यात्रा’ के समापन के अवसर पर आयोजित किया गया था।

     

     

    इसके अलावा, केजरीवाल ने मंगलवार को राकांपा (एसपी) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी। उन्होंने ऐसे समय में पवार से मुलाकात की जब ‘इंडिया’ गठबंधन के अंदर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस राजनीतिक गठबंधन का प्रमुख नियुक्त करने की मांग उठ रही है। वर्तमान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस राजनीतिक गठबंधन के अध्यक्ष हैं।

    हालांकि, अभी तक न तो केजरीवाल और न ही आप ने इस मुलाकात में हुई चर्चा पर कोई टिप्पणी की है।

    सूत्रों ने बताया कि इन घटनाक्रमों को इस तरह देखा जा रहा है कि कांग्रेस और आप आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सावधानी से अपने कदम उठा रही हैं, ताकि भविष्य के विकल्प खुले रहें।

     

     

     

    आप और कांग्रेस ने इस साल के शुरू में मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वे भाजपा के हाथों सभी सात सीट हार गयी थीं।

    हालांकि कई दौर के बातचीत के बाद भी ये दोनों दल अक्टूबर में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर किसी सहमति पर नहीं पहुंच पाये।

    आप ने दिल्ली चुनाव के सिलसिले में अबतक कुल 31 उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर दी है। बाकी प्रत्याशियों की सूची भी शीघ्र आने की संभावना है।

    भाजपा दिल्ली में आप के हाथों से सत्ता हथियाने की जद्दोजहद कर रही है। भाजपा दिल्ली में 1998 से सत्ता से बाहर है।

    दिल्ली के 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में आप ने क्रमशः 67 और 62 सीट जीती थीं तथा भाजपा को क्रमशः तीन और आठ सीट मिली थीं। कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंजय मल्होत्रा ​​ने आरबीआई के 26वें गवर्नर के रूप में कार्यभार संभाला
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी गीता जयंती की बधाई

    Related Posts

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    May 9, 2025

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    May 9, 2025

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.