Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्रियों ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली
    Headlines झारखंड रांची राजनीति

    झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्रियों ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्रियों ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

    रांची:  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को सदन के चार दिवसीय सत्र के पहले दिन राज्य विधानसभा की सदस्यता की शपथ ली।

    हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दीपक बिरुआ और श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।

     

     

    सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होने के तुरंत बाद विधानसभा के ‘प्रोटेम स्पीकर’ स्टीफन मरांडी ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई।

    विधानसभा के एक अधिकारी ने बताया कि झारखंड विधानसभा के सभी 81 सदस्य सोमवार को सदन की सदस्यता की शपथ लेंगे और सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव, राज्यपाल का अभिभाषण, दूसरा अनुपूरक बजट तथा राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा भी होनी है।

     

     

    हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को यहां एक भव्य समारोह में झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में और 11 विधायकों ने पांच दिसंबर को राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली थी।

    झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 23 नवंबर को झारखंड में लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की थी। इसने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट हासिल की, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 24 सीट मिली थीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पुलिस कप्तान ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को टाटा जू और जुबली पार्क का कराया भ्रमण.
    Next Article झारखंड के व्यक्ति ने केंद्रीय मंत्री को धमकी भरा संदेश भेजकर फिरौती मांगी, गिरफ्तार

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की आम बैठक संपन्न, केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की आम बैठक संपन्न, केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में आदिवासी एकता की मिसाल: विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी समाज की पहचान पर बोले संजीव सरदार

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में दिखी आदिवासी एकता की मिसाल, विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सिद्धू-कान्हू मोड़

    विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सिद्धू-कान्हू मोड़

    विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की उठी आवाज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.