Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकार समाज के हर वर्ग को स्कूली शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध: प्रधानमंत्री मोदी
    Headlines राजनीति

    सरकार समाज के हर वर्ग को स्कूली शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध: प्रधानमंत्री मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सरकार समाज के हर वर्ग को स्कूली शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध: प्रधानमंत्री मोदी

    नयी दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार ने स्कूली शिक्षा को ज्यादा से ज्यादा सुलभ बनाने के लिए एक और बड़ा फैसला लेते हुए 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी है।

    उन्होंने कहा कि इस कदम से जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, वहीं रोजगार के कई नए अवसर भी पैदा होंगे।

     

     

    मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “स्कूली शिक्षा को ज्यादा से ज्यादा सुलभ बनाने के लिए हमारी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे। इस कदम से जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को लाभ होगा, वहीं रोजगार के भी बहुत सारे नए अवसर बनेंगे।”

    प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप समाज के हर वर्ग को स्कूली शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

     

     

    प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य पोस्ट में कहा, “राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप स्कूली शिक्षा समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसी कड़ी में हमारी सरकार ने देशभर में 28 नए नवोदय विद्यालयों को मंजूरी दी है। इससे आवासीय और गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा का बड़े दायरे में विस्तार होगा।”

     

     

    प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार देश भर में संपर्कता में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।

    मोदी ने कहा, “इसी दिशा में हमारी सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के तहत रिठाला-कुंडली कॉरिडोर को स्वीकृति दी है। इससे दिल्ली-हरियाणा के बीच आना-जाना और आसान होगा।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में इस मौसम की सबसे सर्द सुबह, तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज
    Next Article केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी, दिल्ली में एफआईआर दर्ज

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.