कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बाबा साहब को किया नमन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
मुसाबनी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के द्वारा शुक्रवार को मुसाबनी अंबेडकर उद्यान में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल माला चढ़कर पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। इस मौके पर मुसाबनी बाजार में नुक्कड़ सभा का आयोजन कर लोगों को संविधान के प्रति जागरुक करते हुए संविधान बचाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। नुक्कड़ सभा को कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं अन्य नेताओं ने संबोधित किया। मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद विहार दुबे, शशि सिन्हा, संजय साह, काल्टू चक्रवर्ती, लक्ष्मण चंद्र बाग, शत्रुघ्न प्रसाद, राजेंद्र पासवान, मो इब्राहिम, कृष्णा पातर, पूर्णो भक्त, हिमांशु पात्रो, शिबू गुरुंग, एंथोनी वस्तीन, नताशा मुखी, रीता बाग, पिंकी सोना, गीता मुखी, बरसा दास, आर के मेरी दास आदि उपस्थित थे।